Germany: 24 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार
Germany: एक अफगान शरणार्थी ने जर्मन शहर म्यूनिख में अपनी कार लोगों में घुसा दी है। हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल हो गए। म्यूनिख बवेरिया की राजधानी है। यह घटना शहर के मध्य भाग के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। उस समय सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस को जानबूझकर मारपीट का शक
पुलिस ने 24 वर्षीय हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर का नाम फरदा बताया जा रहा है। वह 2016 में जर्मनी आया था। उस पर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों को छुरा घोंपकर घायल करने का आरोप है।

Germany: मिनी कूपर कार को जब्त
Germany: पुलिस ने मौके से मिनी कूपर कार को जब्त कर लिया है। दमकल सेवा के अनुसार घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस को संदेह है कि हमला जानबूझकर किया गया था। वहीं, म्यूनिख के मेयर डाइटर रीटर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
Watch Now:- Pradesh में 18 हजार स्कूल बंद होने की कगार पर ! | स्कूल संचालकों ने दिया धरना
कार की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर मिनी कूपर कार चला रहा था। हमले के वक्त कार की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौके से बरामद कार का आगे का शीशा पूरी तरह से टूट गया था। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Read More:- Sun Transits in Aquarius कुंभ राशि में सूर्य का गोचर से बढ़ेंगे खर्चे बढ़ेंगे, रिश्तों में आएगी खटास
म्यूनिख में कल से होगा सुरक्षा शिखर सम्मेलन
म्यूनिख में शुक्रवार से ‘म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन’ शुरू होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। हादसा शिखर सम्मेलन स्थल से महज 1.5 किलोमीटर दूर हुआ। म्यूनिख सुरक्षा शिखर सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर एक वार्षिक बैठक है। यह 1963 से म्यूनिख में आयोजित किया जा रहा है। इसे पहले सुरक्षा नीति पर म्यूनिख सम्मेलन कहा जाता था। इसका उद्देश्य दुनिया के देशों के बीच संवाद के माध्यम से शांति स्थापित करना है।
