AFG vs UAE T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 16 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरु होगा। ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।

AFG vs UAE T20 WC 2026: इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
अफगानिस्तान टीम की बात करें तो उसका पहला मुकबला न्यूजीलैंड से हुआ, जिसमें उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ, जिसमें डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका के हाथो हार मिली।

वहीं, अगर UAE टीम की बात करें तो UAE को पिछले मुकाबले में कनाडा के हाथो हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है।
UAE और AFG का हेड टू हेड
UAE और अफगानिस्तान के बीच अब तक 14 t-20 मैच खेले चा चुके हैं, जिसमें से 11 मैच में अफगानिस्तान टीम को जीत मिली। वहीं 3 में UAE ने बाजी मारी है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान(कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
UAE
अर्यांश शर्मा(विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
