AFG vs CAN T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में कनाडा टीम को 82 रन से हराया। हालांकि टीम को सुपर-8 में जगह नहीं मिल सकी। यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला गया, जिसमें कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुकी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर महज 118 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
प्लेयर ऑफ द मैच बने जादरान
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम से बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों में 7 चौके,5 छक्कों की मदद से 95 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इनके अलावा टीम से सदिकुल्लाह अटल ने 32 गेंदों में 2 चौके, 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन, अजमतुल्लाह 13 रन बनाकर आउट हो गए। इब्राहिम औऱ सदिकुल्लाह की पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया।
कनाडा की ओर से जसकरन सिंह को 3 विकेट मिले।
कनाडा को मिली बुरी हार
टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा टीम की शुरुआत खराब रही। कनाडा के 48 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद में हर्ष ठाकेर ने 24 गेंदों में 30 रन और साद बिन जफर 28 रन बनाकर आउट हो गए। बाकी टीम से कोई 20 का स्कोर नहीं छू सका। इसी के साथ टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर महज 118 रन ही बना पाई।
अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने 4 विकेट और कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाएं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान।
कनाडा
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल।
