Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • नकली डीएपी खाद को लेकर प्रशासन की कार्रवाई, दुकान एवं गोदाम गोदाम सील किया
  • Top Story
  • देश-विदेश

नकली डीएपी खाद को लेकर प्रशासन की कार्रवाई, दुकान एवं गोदाम गोदाम सील किया

Shital Sharma October 28, 2024

दुकानदार ने एसडीएम-तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप, 2.90 लाख लेने का आरोप  

मुरैना जिले के कैलारस में डीएपी खाद को लेकर संयुक्त प्रशासन ने कार्यवाही की है,  प्रशानस को सूचना मिली थी गोदाम में नकली डीएपी खाद है इसीने के संदेह में रविवार की देर शाम खुमान का पूरा रोड पर क्रॉप साइंस कंपनी के नाम खाद बीज के एक गोदाम को सील्ड  किया।

इस कार्रवाई से गुस्साए दुकानदार ने खुलकर आरोप लगाए कि सबलगढ़ एसडीएम वीरेंद्र कटारे 2.90 लाख रुपये पहले ले चुके हैं। अब 2.10 लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं, यह नहीं दिए तो गोदाम सील करवा दिया। एसडीएम कटारे ने आरोपों को झुठा बताया है।दरअसल, रविवार की देर शाम तहसीलदार विश्राम बघेल पुलिस व कृषि विभाग मुकेश कुमार एस डी ओ टीम को लेकर सुभाष स्कूल के पास खाद-बीज की दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र धाकड़ के खुमानपुरा रोड स्थित गोदाम पर पहुंचे। 

तहसीलदार ने गोदाम एवं दुकान को तत्काल सील कर पंचनामा बनाया गया। बताया गया है कि गोदाम में खाद और गेहूं के बीज के पैकेट भरे हुए थे। इस कार्रवाई के बाद दुकानदार धर्मेंद्र धाकड़ ने मीडिया से खुलकर कहा, कि कार्रवाई के नाम पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे और तहसीलदार विश्राम बघेल लाखों रुपये ले चुके हैं। 

बकौल धर्मेंद्र कुछ दिन पहले उसके यहां का ट्रक उतरा, तब एसडीएम आ गए।कार्रवाई का डर दिखाया, इसके बाद गोदाम से ही 1.90 लाख रुपये नकद ले गए। कुछ दिन बाद सबलगढ़ एसडीएम ऑफिस में जाकर एक लाख रुपये एसडीएम कटारे के गनर जितेंद्र रावत को दिए थे। दुकानदार का अरोप है, कि अब 2.10 लाख रुपये के लिए कैलारस तहसीलदार के ड्राइवर बार-बार फोन कर रहा है, एक-दो बार एसडीएम कटारे, का भी फोन आया है। धमकी दे रहे थे, कि दो लाख 10 हजार रुपये और दो नहीं तो गोदाम को सील करवाते हैं।

दुकानदार का कहना है कि मेरे पास एसडीएम से हुई बातचीत की रिकार्डिंग मौजूद है, जिसमें वह पेमेंट करने वरना दुकान सील करने की धमकी दे रहे हैं। सूत्रों की माने तो बताया गया है, कि धर्मेंद्र नकली बीज और खाद बनाता है। मौके पर गेहूं के बीज के खुले हुए पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा इसके गोदाम से दूसरे शहरों तक नकली डीएपी के साक्ष्य भी स्थानीय अफसरों ने जुटाए हैं।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bengaluru Crime: Burnt Body Found in Karnataka Coffee Plantation Uncovers Grisly Murder Plot
Next: लॉरेंस गैंग ने दी दिग्गज सांसद को जान से मारने की धमकी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.