बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने एक नेक कदम उठाते हुए अपनी बॉडी को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करने का निर्णय लिया है। आदित्य पंचोली का यह फैसला समाज सेवा और मेडिकल साइंस में योगदान देने के लिए है। इस फैसले की घोषणा 13 दिसंबर को लॉयन गोल्ड अवॉर्ड्स में की जाएगी।
आदित्य पंचोली ने कहा कि फिल्मों में हीरो का किरदार निभाना एक अलग बात है, लेकिन असल जिंदगी में हीरो बनने का मतलब है समाज को कुछ महत्वपूर्ण देना। वह अपने शरीर को दान करके दूसरों को भी प्रेरित करना चाहते हैं, ताकि लोग इस दिशा में कदम बढ़ाएं और मानवता के लिए योगदान दें।
इस फैसले पर राजू मनवानी, जो कि लॉयन क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर रह चुके हैं, ने आदित्य पंचोली की सराहना की और इसे एक नेक कदम बताया, जो दूसरों को बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगा। आदित्य पंचोली के अलावा बॉलीवुड के कई अन्य स्टार्स जैसे आमिर खान, विजय देवरकोंडा, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी इस विचार से सहमत हो चुके हैं और अपनी बॉडी डोनेट करने का फैसला ले चुके हैं।
