एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के लिए मुश्किलों से भरा रहा। भारत ने पहले सेशन में 23 ओवर में 84 रन बनाए लेकिन 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
पहले सेशन का हाल
पारी की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बने । यह लगातार दूसरा टेस्ट था जिसमें जायसवाल पहली पारी में खाता नहीं खोल सके। शुभमन गिल और राहुल ने टीम को संभालने की कोशिश की। शुभमन गिल ने 51 गेंदों में 31 रन बनाए राहुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 37 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब विराट कोहली 7 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर स्लिप में कैच थमा बैठे।
क्रीज पर कप्तान और पंत
पहले सेशन की समाप्ति तक कप्तान रोहित शर्मा (1 रन, 10 गेंद) और ऋषभ पंत (4 रन, 6 गेंद) क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों पर अब पारी को संभालने और बड़ा स्कोर खड़ा करने की जिम्मेदारी है।
