Adah Sharma Video Viral:’द केरला स्टोरी’ की फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक प्रोड्यूसर पर आरोप लगाते हुए बताया कि- ‘ पिछले 1 महीने से कोई काम नहीं मिल रहा है।’ , यह वीडियो स्वंय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर पोस्ट किया है।
अदा शर्मा का वीडियो वायरल
एक्ट्रेस ने हाल हि में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें बहुत परेशान किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘I’m Velli . Are you ?
Velley log sab attendance lagao comments mein to join my team’।
प्रोड्यूसर पर अदा का आरोप
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने वीडियो में कहा कि- , ‘मैं तीन फिल्में शूट कर रही हूं। एक टाइम था, जब मेरे पास काम नहीं था। पहली फिल्म की डेट्स बार-बार चेंज होकर, बाकी की दो फिल्मों से क्लैश हो रही थी। मेरी पहली फिल्म के प्रोड्यूसर ने मेरी मैनेजर से कहा कि वही डेट्स चाहिए। गालियां दीं। मैं वो गालियां बताकर अपनी फीड खराब नहीं करूंगी। फिर उन्होंने (प्रोड्यूसर ने) कहा कि कैसे भी करके यही डेट्स चाहिए। मेरी मैनेजर ने उसे पूछा कि क्या पक्का यही डेट्स चाहिए, तो उन्होंने कहा कि हां, यही चाहिए, बदल नहीं सकते। ये बात जब दूसरी फिल्म के प्रोड्यूसर को पता चली तो उन्होंने अपनी डेट्स बदल दीं। ’

‘मेरी जिंदगी की वाट लग गई है’- अदा
‘दूसरी फिल्म के प्रोड्यूसर बहुत अच्छे थे। हर कोई बद्तमीज और बुरे स्वाभाव का नहीं होता। तीसरे फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी डेट बदल दी। उन्होंने मेरी वजह से पूरी क्रू, कास्ट की डेट्स बदलीं। मैंने उनसे बहुत सॉरी और थैंक्यू बोला। तीनों फिल्म्स की डेट्स सेट होने के बाद, सब सॉर्ट होने के बाद, पहले वाले प्रोड्यूसर कहते हैं कि मुझे अब वो डेट्स नहीं चाहिए। इन शॉर्ट ‘मेरी जिंदगी की वाट लग गई है’ और अब मैं खाली हूं एक महीने से। मैं पूरी तरह से इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली, फाइनेंशियली खाली हूं।’
2008 से की थी करियर की शुरुआत..
करियर की शुरुआत में उन्हें पहले रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन थोड़ी स्ट्रगल के बाद 2008 में 15 साल की उम्र एक हिंदी भाषा की हॉरर फिल्म 1920 में एक मुख्य भूमिका के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

इन फिल्मों में मचाया धमाल..
हॉरर फिल्म करने के बाद 2013 में वह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘हम हैं राही कार के’ में नजर आईं। यह फिल्म फ्लॉफ साबित हुई। उसके बाद अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हंसी तो फंसी (2014)’ की रिलीज के बाद, उन्होंने एस/ओ सत्यमूर्ति (2015) और क्षणम (2016) जैसी तेलुगु फिल्मों में प्रमुख महिला की भूमिका निभाते हुए दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में कदम रखा। और फिर कमांडो 2, बायपास रोड, कमांडो 3 में नजर आईं। और 2023 में द केरल स्टोरी से वो पूरी दुनिया में फेमस हो गईं। वहीं अदा शर्मा आखिरी बार साल 2025 में आई विक्रम भट्ट की ड्रामा फिल्म तुमको मेरी कसम में नजर आई।

