Upasana argument With Senior Actor: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह कई फिल्मों में ये साइड रोल करते भी नजर आ चुकी है। उनकी सीनीयर एक्टर से जोरदार बहस हो गई। उन्होंने सीनियर एक्टर दीपक काजिर पर बदतमीजी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, 26 जनवरी के दिन उपासना एक इवेंट में पहुंची। वहां दीपक काजिर भी मौजूद रहें। तभी दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की वहां मौजूद लोग बीच में आकर दोनों को शांत कराया।
एक्ट्रेस और एक्टर में छिड़ा विवाद!
26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस उपासना सिंह माइक पर भाषण देती थी। वहां सीनियर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन भी मौजूद थी। तब वो दोनों आपस में बात कर रहीं थी, तभी एक्टर दीपक चिल्लाते हुए उपसना सिंह के पास आएं और कहा कि –
‘मैडम, मैडम एक मिनट’। इस पर जबाव देते हुए एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा- ‘मैं अभी बोल रही हूं।’ फिर एक्टर ने तेज अवाज में कहा- ‘नहीं आप नहीं बोलेंगी’।

शांत कराते दिखे लोग
उपासना और दीपक काजिर की बहस होते देख एक शक्स आया और कहा कि- ‘अभी-अभी दीपक जी ने बहुत गलत बात की है।’ फिर दीपक काजिर ने साथ खड़े शख्स से माइक लिया इसके बाद दोनों जमकर बहस होने लगी। फिर वहां मौजूद एक और शख्स ने दीपक काजिर के हाथ से माइक छीन लिया। इस बहस को बढ़ते देख वहां मौजूद अन्य लोग दीपक काजिर को शांत करवाते नजर आएं।’
‘मैं CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हूं।’ – उपसना
उपासना ने दीपक काजिर को डांटते हुए कहा, -‘मैं CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हूं।’ इस पर एक्टर ने कहा- टमैं यहां पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट था।’ तो एक्ट्रेस ने तेज आवाज में कहा- ‘था।’

एक्ट्रेस ने मारपीट के लगाएं आरोप
एक्ट्रेस ने सीनियर एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि- ‘इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा, थप्पड़ और घूसों से। और ये लेडीज के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।’ तो इस पर एक्टर ने कहा कि-
‘मैं बदतमीजी नहीं कर रहा’। फिर एक्ट्रेस ने कहा कि- ‘इन्होंने अभी बदतमीजी की। मुझसे तू कौन हैं पूछ रहे हैं।’
हालांकि झगड़ा क्यों हुआ इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन है दीपक काजिर?
दीपक काजिर, इन दिनों कलर्स के चर्चित शो ‘सहर होने को है’ में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो पॉपुलर शोज कसौटी जिंदगी की, परदेस, कहानी घर घर की, तेनाली रामा में , इसके अलावा कई फिल्म परदेस, साथिया, चमेली, एक खिलाड़ी एक हसीना, सलाम-ए-इश्क में भी नजर आ चुके हैं।
