Actress On Ali Khamenei Death: अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले किए गए। दावा किया गया कि, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की इस हमले में मौत हो गई। इस पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जाहिर की है। इनके अलावा रानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।
वहीं मशहूर सिंगर जावेद अख्तर इजाराइल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप पर जमकर बरसे।
खामेनेई की मौत पर एलनाज नौरोजी ने जताई खुशी
एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अली खामेनेई की मौत की खबर पर खुशी जाहिर की और अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि-
“47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।”

एलनाज की दूसरी स्टोरी
दूसरे स्टोरी पर एक्ट्रेस ने अली खामेनेई की मौत की खबर वाली पोस्ट शेयर कर लिखा – ‘thank You’।

सैक्रेड गेम्स से एलनाज को मिली पहचान
एलनाज टफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में काम किया, जिसमें उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। इस सीरीज में उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया।

ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी का बयान
एलनाज के अलाव ईरानी मूल निवसी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी खामनेई की मौत पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल एक एंकर रोते हुए खामनेई के मौत की खबर पढ़ रहा था, जिसका एक्ट्रेस ने मजाक उड़ाया।

मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं।”
इन फिल्मों में नजर आई मंदाना
बता दें कि, मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। साथ ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ और ‘लॉक अप’ में भी नजर आई थी।

1 मार्च को आई थी मौत की खबर
अमेरिका-इजराइल का ईरान हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और 7 दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और सेना प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी की मौत होने की भई पुष्टी हुई है।
