अभिनेता Sreenivasan का निधन: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सीनियर एक्टर, राइटर डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर की 69 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है, कि वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। वो अपना इलाज केरल के एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरुर में स्थित घर में करवा रहे थे।
बता दें कि, स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें त्रिप्पुनिथुरा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान शनिवार यानि की आज एक्टर का निधन हो गया।
अभिनेता Sreenivasan का निधन: कब रखा फिल्मी दुनिया में कदम?
साल 1977 में श्रीनिवासन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, उन्होंने ‘पी.ए. बैकर की फिल्म मणिमुझक्कम में पहली बार काम किया। तब से लेकर अब तक उन्होंने लगभग 225 फिल्मों में काम किया। आम जिंदगी और सामाजिक व्यंग्य से जुडे़ अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की। एक्टर ने नाडोडिक्कट्टू और पट्टनप्रवेशम जैसी फिल्म में आम आदमी के संघर्ष को साफ दर्शाया गया है।

एक्टिंग के साथ उन्होंने फिल्मों का डायरेक्ट भी किया। प्राड्यूसर भी रहें। उन्हें साल 1998 में फिल्म चिंताविश्टयया श्यामा को ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
अभिनेता Sreenivasan का निधन: 1956 में हुआ था एक्टर का जन्म
एक्टर श्रीनिवासन का जन्म केरल के थालास्सेरी के पास पट्टयम में 6 अप्रैल 1956 में हुआ था। उनकी मां हाउसवाइफ और उनके पिता एक स्कूल टीचर थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई कडिरुर से की, वहीं कॉलेज की पढ़ाई मट्टानूर के पीआरएनएस एस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया था, बाद में उन्होंने चेन्नई के फिल्म और टेलीविजन संस्थान से एक्टिंग की पढ़ाई की।
उनकी पत्नी का नाम विमला है, उनके दो बेटे विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन है, दोनो ही मलयालम सिनेमा में काम करते है।
