Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Betting Case ED Action: Betting Case में एक्टर से लेकर क्रिकेटर तक इन सब के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन!
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Betting Case ED Action: Betting Case में एक्टर से लेकर क्रिकेटर तक इन सब के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन!

Hema Gupta December 20, 2025

Betting Case ED Action: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद, एक्ट्रेस नेहा शर्मा, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई लोग मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे हैं। इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया और इन सभी की संपत्तियां जब्त कर ली है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस केस में उर्वशी रौतेले की मम्मी, बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा और पूर्व TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की भी संपत्तियों को ED ने जब्त कर लिया था। जब्त की गई संपत्ति लगभग 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। अभी कई लोगों से इस पर पूंछताछ जारी है।

Betting Case ED Action: पहले भी ED मनी लॉन्ड्रिंग के केस पर कर चुकी पूछताछ

जांच एजेंसी ने इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ की थी, जिसके बाद उनकी 11.14 करोड़ रुपये की संपति कुर्क की गई थी।

Betting Case ED Action: किसकी कितनी संपत्ति जप्त?

सट्टेबाजी केस के तहत सोनू सूद के लगभग 1 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा के 1.26 करोड़ रुपये, युवराज सिंह के 2.5 करोड़ रुपए, उथप्पा के 8.6 लाख रुपए, मिमी चक्रवर्ती के 59 लाख रुपए, अंकुश हाजरा के 47 लाख और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

बता दें कि, फेडरल प्रॉब एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत अंतरिम आदेश जारी होने के बाद यह एक्शन लिया गया है।

क्या है मामला?

क्रिकेटर और सेलेब्स पर आरोप है कि इन लोगो ने 1xbet नाम के सट्टेबाजी ऐप का एड और प्रामोशन किया है, इसकी फीस मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लिया है।

बता दें कि, यह ऐप 18 वर्षों के अनुभव के साथ विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज ऐप बताया गया है, कंपनी की वेबसाइट और एप 70 भाषाओं में हैं।

ED ने बताया कि यह ऐप भारत में बिना अनुमति के चलाया जा रहा है, और सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो के जरिए इसका प्रचार किया जा रहा है। इससे आम लोगों को निशाना बनाया जाता है, जिसकी वजह से आम लोगों को आर्थिक और मानसिक रुप से नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं ‘world organization health'(WHO) ने इसे गेमिंग डिसऑर्डर की श्रेणी में रखा गयाहै।

2025 में लगा था एप पर बैन

इंडिया में कई बेटिंग ऐप जैसे – ड्रीम 11, पोकर जैसे ऑनलाइन बेटिंग एप साल 2025 में बैन कर दिया गया है। यह फैसला सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास होने के बाद लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन गेमिंग एप पर बैन लगा दिया गया।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: सतना-मैहर जिले सरकारी अस्पताल में चूहे कर रहे मस्ती,बच्चों की जान से खिलवाड़
Next: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ दिल्ली और मुंबई टीम का ऐलान, RO-KO भी है शामिल!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.