Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन

Narendra Singh June 2, 2025

चंबल रेंज के IG, DIG और कटनी, दतिया के SP हटाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा एक्शन लेते हुए चंबल रेंज के आईजी व डीआईजी, साथ ही दतिया और कटनी के पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कदम उस समय उठाया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित दतिया एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के बीच खुलेआम बहस और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सीएम ने जारी किया आदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में एसपी, आईजी और डीआईजी के बीच हुए विवाद के चलते तीनों अधिकारियों को हटा दिया गया है. यह विवाद पब्लिक और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच हुआ. इससे हुई विभाग की किरकिरी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दतिया जिले के एसपी, चंबल रेज के आईजी और डीआईजी को हटाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर तीनों को हटाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सीएसपी के साथ नाम जुड़ने के बाद विवादों में चल रहे कटनी एसपी अभिजीत रंजन को भी हटा दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिए निर्देश

दतिया एयरपोर्ट पर हुए जिले के एसपी, रेंज आई और डीआईजी के बीच हुई बहस की खबर मुख्यमंत्री तक पहुंची. पब्लिक स्पेस में हुई इस बहस की खबर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तीनों को हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है. इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं.

इसलिए हुआ एक्शन

कटनी एसपी अभिजीत रंजन का नाम जिले की सीएसपी के साथ लगातार जुड़ रहा था. इसको लेकर सीएसपी के पति तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा द्वारा एसपी पर उन्हें जान से मारने तक के आरोप लगाए जा चुके हैं. एक दिन पहले ही तहसीलदार ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने सीएसपी आवास पर उनके परिवारवालों के साथ मारपीट की है. पुलिस ने महिलाओं और 8 साल के बेटे के साथ थाने में मारपीट की. आरोप है कि पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर किया है.

10 अधिकारियों का हुआ तबादला-

कटनी एसपी अभिजीत रंजन को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया.

दतिया एसपी वीरेन्द्र कुमार को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया.

सागर आईजी प्रमोद वर्मा को जबलपुर आईजी बनाया गया.

चंबल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया.

चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर आईजी विसबल से सागर आईजी बनाया गया. उन्हें जेएनपीए सागर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

आईजी छिंदवाड़ा सचिन अतुलकर को चंबल जोन का आईजी बनाया गया.

डीआईजी चंबल रेंज कुमार सौरभ को आईजी अजाक पुलिस मुख्यालय भेजा गया.

सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन को डीआईजी चंबल रेंज बनाया गया.

पहली बटालियन, इंदौर के कमांडेंट सूरज वर्मा को दतिया एसपी बनाया गया.

पुलिस उपायुक्त, इंदौर अभिनव विश्वकर्मा को कटनी एसपी बनाया गया.

Read More :- 10 साल के बच्चों ने चढ़ा एवरेस्ट बेस कैंप! 5364 मीटर की ट्रेकिंग, हर दिन 9 घंटे पैदल चले

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sonakshi Sinha 38th Birthday: सोनाक्षी सिंहा का 38वां जन्मदिन आज…
Next: GWALIO : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अनोखा संकल्प

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.