Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Acidity Home Remedies: एसिडिटी से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय, तुरंत दिलाएं राहत…
  • Lifestyle

Acidity Home Remedies: एसिडिटी से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय, तुरंत दिलाएं राहत…

Hema Gupta April 26, 2025

Acidity Home Remedies: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अनियमित खानपान के चलते एसिडिटी एक आम समस्या बन गई है। पेट में जलन, खट्टी डकारें, सीने में जलन और भूख न लगना जैसे लक्षण अक्सर एसिडिटी के कारण बनते हैं। हालांकि बाजार में एसिडिटी से राहत देने वाली कई दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन ज्यादा दवाईयां खाना हमारे लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में घरेलू उपाय एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय माना जाता है, आज इस आर्टिकल में एसिडिटी से राहत पाने के कुछ घरेलु उपाय के बारें में बताएंगे।

Read More: Summer Hair Care Tips: गर्मियों में इस तरह रखें बालो का ख्याल…

एसिडिटी होने के क्या है कारण…

1. मसालेदार, तली-भुनी चीजें, जंक फूड और अधिक तेल युक्त भोजन एसिडिटी को बढ़ाते हैं।

2. भोजन का समय न तय होना और लंबे समय तक भूखे रहना पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा सकता है।

3. अत्यधिक कैफीन और अल्कोहल, चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजें एसिड बढ़ाने का काम करती हैं।

4. मानसिक तनाव भी पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।

5. धूम्रपान करने से इसोफेगस की कार्यक्षमता कमजोर होती है और एसिड ऊपर चढ़ सकता है।

एसिडिटी से राहत पान के घरेलू उपाय…

सौंफ का सेवन करें…

पाचन के लिए सौंफ बेहद लाभकारी माना जाता है। यह पेट की सूजन कम करने और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाना या सौंफ की चाय बनाकर पीना फायदेमंद होता है।

ठंडा दूध पिएं…

एसिड को न्यूट्रल करने के लिए ठंडा दूध पिएं। इसमें कैल्शियम होता है, जो पेट में बनने वाले एसिड को कम करने में मदद करता है। एक गिलास ठंडा दूध बिना चीनी के पीना एसिडिटी में तुरंत राहत देता है।

तुलसी के पत्ते पाचन में सहायक…

एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणो से तुलसी भरपूर होती हैं। यह एसिड को संतुलित करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। 2-3 तुलसी के पत्ते चबाएं या उसकी चाय बनाकर पीएं एसिडिटी में मददगार होते हैं।

Give water to Tulsi on the first day of the new year

एसिडिटी में राहत के लिए केला फायदेमंद…

केले में प्राकृतिक एंटासिड पाए जाते हैं जो एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना एक केला खाने से पेट की जलन में राहत मिलती है। सुबह खाली पेट खेला खाने से स्वस्थ रहते है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

जीरा पानी मददगार…

पानी में जीरा मिलाकर उबाल लें उसे छान लें और ठंडा करके पिएं। यह उपाय पाचन को बेहतर करता है और एसिडिटी को दूर करने में मददगार हैं।

पिएं नारियल पानी..एसिडिटी से मिलेगी राहत…

नारियल पानी पेट को ठंडक प्रदान करता है और प्राकृतिक रूप से शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करता है। यह पेट की अंदरूनी परत को भी सुरक्षित रखता है। एसिडिटी में मददगार होता है।

Benefits Of Coconut Water 5

अजवाइन

एसिडिटी होने पर अजवाइन में थायमॉल नामक तत्व होता है जो गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है। एक चम्मच अजवाइन को चुटकीभर काले नमक के साथ चबाएं या गर्म पानी में डालकर पीएं। एसिडिटी में काफी राहत मिलती है।

छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो पेट के एसिड को सामान्य करता है। उसमें पिसा हुआ धनिया, नमक और भुना जीरा मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

एसिडिटी से बचने के लिए रखे ध्यान…

1. भोजन को धीरे-धीरे और चबाकर खाएं।

2. अधिक देर तक खाली पेट न रहें।

3. खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें।

4. हल्के-फुल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

5. एक साथ भारी भोजन की बजाय दिन में 4-5 बार थोड़ी मात्रा में खाएं।

6. तली-भुनी चीजें, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक और तेज मसाले वाली चीजों से दूरी बनाएं।

निष्कर्ष

एसिडिटी एक आम समस्या है लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। अपने खानपान, जीवनशैली और दिनचर्या पर थोड़ी ध्यान दें, तो आसानी से बचा जा सकता है। ऊपर बताए गए घरेलू उपाय न सिर्फ एसिडिटी को दूर करते हैं बल्कि शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ भी रखते हैं। यदि समस्या गंभीर हो तो चिकित्सीय सलाह लेना आवश्यक है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Nursing Exams Will Not Be Postponed : MP नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत
Next: Indore news : शादी में गई लाइट तो हुआ बवाल

Related Stories

Tips For Happy Holi 2026
  • Lifestyle

Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!

Hema Gupta March 4, 2026
Rid of Cannabis Home Remedies
  • Lifestyle

Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

Hema Gupta March 3, 2026
Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.