सीएम ने की आचार्य सत्येंद्र का हालचाल जानने पहुंचे हॉस्पिटल..
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम को एसजीपीजीआई का दौरा किया और आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल लिया। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत की और आचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि आचार्य की सेहत में सुधार हो
CM Yogi Meet Acharya Satyendra Das: सीएम योगी एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
सीएम योगी के सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया जिसमें देखा जा सकता है कि वो कैसे आचार्य सत्येंद्र दास जो कि अस्पताल में भर्ती है उनसे मुलाकात की डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि- "आज लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। प्रभु श्री राम से आचार्य जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।"आज लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। प्रभु श्री राम से आचार्य जी के शीघ्र… pic.twitter.com/lcZsS9okgj
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025