Abrar Ahmed ₹2.34 Cr By Kaavya: भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने 12 मार्च को गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की CEO काव्या मारन ने नीलामी में अबरार पर 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया है।
बता दें कि,अबरार अहमद किसी भारतीय मालिकाना हक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। 21 जुलाई से शुरू होने वाली द हंड्रेड लीग में भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे। हालांकि, इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काव्या मारन की आलोचना भी हो रही है।
सन ग्रुप ने खरीदी थी फ्रेंचाइजी
भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से 2009 के बाद से IPL फ्रेंचाइजियों ने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

पिछले साल चेन्नई की मीडिया कंपनी सन ग्रुप ने इंग्लैंड की टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स में पहले 49% हिस्सेदारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से और बाकी 51% हिस्सेदारी यॉर्कशायर काउंटी क्लब से खरीदी थी। बताया जा है कि, यह सौदा करीब 10 करोड़ पाउंड में हुआ था। इसके बाद टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया गया।
अन्य टीमों में नहीं है कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी
सन ग्रुप IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दक्षिण अफ्रीका की T-20 लीग SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का भी मालिक है। हालांकि, इन दोनों टीमों में फिलहाल कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं है।
उस्तान तारिक 1.72 करोड़ रुपए में बिके
इस नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक रहे, जिन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.40 लाख पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपए) में खरीदा। हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब अनसोल्ड रहे।

भारत-पाक मैच को लेकर भी हुआ था विवाद
इससे पहले T-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था। बाद में श्रीलंका के राष्ट्रपति के बातचीत करने के बाद पाकिस्तान सरकार ने भारत से मैच खेलने की अनुमति दी गई।

15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। इस मैच में भारत के लिए ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाया था। इस मैच में भी कप्तान सूर्या ने हाथ नहीं मिलाया था।
