Abhishek Bachchan 50th Birthday: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर अभिषेक बच्चन का आज 50वां बर्थडे है। अभिषेक महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे हैं, उनका जन्म 1976 को मुंबई में हुआ था। एक्टर को शुरुआती समय में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर खान की थी। लेकिन न पिता के बराबर उन्हें पहचान मिली और न ही कामयाबी। लेकिन गुरु, युवा, धूम जैसी फिल्मों से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली।

पढ़ाई छोड़ी, पिता की मदद के लिए लौटे भारत
अभिषेक जब अमेरिका के बोस्टन में ग्रेजुएशन कर रहे थे, तब उनके पिता अमिताभ बच्चन बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे। उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) वित्तीय संकट का सामना कर रही थी। इस समय अभिषेक ने अपनी पढ़ाई छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया, ताकि वह अपने पिता का साथ दे सकें। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे लगा कि अगर पापा के पास रहूंगा तो उनकी मदद कर पाऊंगा, उन्हें मॉरल सपोर्ट दे पाऊंगा। इसी सोच के साथ मैं सब कुछ छोड़ कर भारत वापस आ गया।

फिल्म ‘समझौता एक्सप्रेस’ का ऑफर ठुकराया
अभिषेक की पहली फिल्म रिफ्यूजी थी, लेकिन उससे पहले उन्हें समझौता एक्सप्रेस फिल्म का ऑफर मिला था, जिसमें वह एक पाकिस्तानी आतंकवादी का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि, उनके पिता अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को सिरे से खारिज कर दिया, और अभिषेक ने उस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया।
रानी मुखर्जी के साथ रिलेशनशिप की चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा के साथ-साथ अभिषेक बच्चन का नाम रानी मुखर्जी के साथ भी चर्चित था। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ भी रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, जया बच्चन इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। उन्होंने अभिषेक को रानी से दूर रहने की हिदायत दी थी। आखिरकार अभिषेक मां का कहना मानकर रानी से अलग हो गए।


फिल्मों में असफलता और एक्टिंग छोड़ने का विचार
2000 से 2004 तक अभिषेक की 20 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से 17 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थीं। लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर का तगमा भी दे दिया था। उन दिनों अखबार में कोई मुझे गाली देता था तो कोई कहता कि एक्टिंग नहीं आती है। एक अखबार के फ्रंट पेज पर लिखा था- जीरो नबंर 1। मैं सोचने लगा कि फिल्मों में आने का फैसला ही क्यों किया। हालांकि, फिर उन्होंने 2004 की फिल्म धूम से वापसी की।
बता दें कि, अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म दिल्ली-6 के प्रमोशन के दौरान सिर्फ 12 घंटे तक लगातार सफर करते हुए गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और मुंबई समेत 7 शहरों में 22 फरवरी 2009 में अलग-अलग प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया।
2007 में अभिषेक ने की शादी
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘कुछ न कहो’ जैसी फिल्मों में काम किया , जहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हम पहले अच्छे दोस्त थे, और उनके रिलेशनशिप की शुरुआत फिल्म उमराव जान के सेट से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहता था जो मुझसे तो प्यार करे ही, लेकिन मेरे परिवार के भी करीब रहे। उनकी इज्जत करे, उन्हें प्यार दे। ऐश्वर्या के अंदर यह खूबियां थीं।’

ढाई अक्षर प्रेम के’ के बाद अभिषेक-ऐश की जोड़ी साल 2003 में बनी फिल्म कुछ ना कहो, उमराव जान (2006) और सुपरहिट फिल्म गुरु (2007) नजर आई। वहीं, 12 जनवरी 2007 को गुरु रिलीज हुई। इसके बाद अभिषेक-ऐश्वर्या ने 14 जनवरी 2007 को एंगेजमेंट अनाउंस कर दी थी। फिल्म सुपरहिट होने के चार महीने बाद अभिषेक ऐश ने 7 अप्रैल 2007 को शादी रचा ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के शादी में 40 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ था। उसके बाद ऐश्वर्या ने उनकी बेटी, आराध्या बच्चन, को 16 नवंबर 2011 जन्म दिया।

OTT प्लेटफार्म पर नयी शुरुआत
अभिषेक का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था, लेकिन OTT प्लेटफार्म ने उनके करियर को एक नई दिशा दी। उन्होंने वेब सीरीज ब्रीद: इन टू द शैडोज से अपने OTT डेब्यू किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिली। उन्हें 2022 में फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

अगर एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, साल 2026 में अभिषेक रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि, यह फिल्म 1 मई 2026 (महाराष्ट्र दिवस) को रिलीज होगी। इसके अलावा अभिषेक फिल्म ‘किंग’ में विलेन के तौर पर नजर आएंगे। इस फिल्म शाहरुख खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
