Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Abhishek Bachchan 49th Birthday: अभिषेक बच्चन का 49वां जन्मदिन आज, जाने कैसा रहा उनका फिल्मी सफर…
  • एंटरटेनमेंट

Abhishek Bachchan 49th Birthday: अभिषेक बच्चन का 49वां जन्मदिन आज, जाने कैसा रहा उनका फिल्मी सफर…

Hema Gupta February 5, 2025

Abhishek Bachchan 49th Birthday: अभिषेक बच्चन का आज 49वां बर्थडे है। अभिषेक महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे हैं, उनका जन्म 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर खान की थी लेकिन न पिता के बराबर उन्हें पहचान मिली और न ही कामयाबी। लेकिन गुरु, युवा, धूम जैसी फिल्मों से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली।

 

Read More: Sergeant Vasundhara Dubey Gold Medal: जबलपुर की सार्जेंट वसुंधरा दुबे ने गणतंत्र दिवस परेड में जीता स्वर्ण पदक, सीएम ने किया सम्मानित

पढ़ाई छोड़ी, पिता की मदद के लिए लौटे भारत

अभिषेक जब अमेरिका के बोस्टन में ग्रेजुएशन कर रहे थे, तब उनके पिता अमिताभ बच्चन बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे। उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) वित्तीय संकट का सामना कर रही थी। इस समय अभिषेक ने अपनी पढ़ाई छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया, ताकि वह अपने पिता का साथ दे सकें। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे लगा कि अगर पापा के पास रहूंगा तो उनकी मदद कर पाऊंगा, उन्हें मॉरल सपोर्ट दे पाऊंगा। इसी सोच के साथ मैं सब कुछ छोड़ कर भारत वापस आ गया।

Abhishek Bachchan 49th Birthday: फिल्म ‘समझौता एक्सप्रेस’ का ऑफर ठुकराया

अभिषेक की पहली फिल्म रिफ्यूजी थी, लेकिन उससे पहले उन्हें समझौता एक्सप्रेस फिल्म का ऑफर मिला था, जिसमें वह एक पाकिस्तानी आतंकवादी का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि, उनके पिता अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को सिरे से खारिज कर दिया, और अभिषेक ने उस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया।

रानी मुखर्जी के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा के साथ-साथ अभिषेक बच्चन का नाम रानी मुखर्जी के साथ भी चर्चित था। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ भी रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, जया बच्चन इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। उन्होंने अभिषेक को रानी से दूर रहने की हिदायत दी थी। आखिरकार अभिषेक मां का कहना मानकर रानी से अलग हो गए।

फिल्मों में असफलता और एक्टिंग छोड़ने का विचार

2000 से 2004 तक अभिषेक की 20 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से 17 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थीं। लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर का तगमा भी दे दिया था। उन दिनों अखबार में कोई मुझे गाली देता था तो कोई कहता कि एक्टिंग नहीं आती है। एक अखबार के फ्रंट पेज पर लिखा था- जीरो नबंर 1। मैं सोचने लगा कि फिल्मों में आने का फैसला ही क्यों किया। हालांकि, फिर उन्होंने 2004 की फिल्म धूम से वापसी की।

2007 में अभिषेक ने की शादी..

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हम पहले अच्छे दोस्त थे, उनके रिलेशनशिप की शुरुआत फिल्म उमराव जान के सेट से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहता था जो मुझसे तो प्यार करे ही, लेकिन मेरे परिवार के भी करीब रहे। उनकी इज्जत करे, उन्हें प्यार दे। ऐश्वर्या के अंदर यह खूबियां थीं।’

 

 

आपको बता दें कि ढाई अक्षर प्रेम के’ के बाद अभिषेक-ऐश की जोड़ी साल 2003 में बनी फिल्म कुछ ना कहो, उमराव जान (2006) और सुपरहिट फिल्म गुरु (2007) नजर आई। वहीं, 12 जनवरी 2007 को गुरु रिलीज हुई और फिल्म सुपरहिट होने के चार महीने बाद अभिषेक ऐश ने 7 अप्रैल 2007 को शादी रचा ली।

Abhishek Bachchan 49th Birthday: OTT प्लेटफार्म पर नयी शुरुआत

अभिषेक का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था, लेकिन OTT प्लेटफार्म ने उनके करियर को एक नई दिशा दी। उन्होंने वेब सीरीज ब्रीद: इन टू द शैडोज से अपने OTT डेब्यू किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिली। उन्हें 2022 में फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

आगामी फिल्में

इस साल अभिषेक की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है, जिसमें वह अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: India bangladesh Border : बांग्लादेशी घुसपैठिए सीमा पार कर भारत में घुसे
Next: GHKKPM Love Triangle Start: नील डूब रहा है तेजस्विनी के प्यार में, वहीं मोहित के परिवार में छिड़ा कलेश..

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.