Abhijit Majumdar Passed Away: ओड़िसा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार की 53 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह 25 जनवरी रविवार को निधन हो गया हो गया। अभिजीत का निधन ओडिशा संगीत जगत में बड़ी क्षति है।
Abhijit Majumdar Passed Away: काफी समय से बीमार थे सिंगर
कई महिनों से अभिजीत मजूमदार बीमार चल रहें थे। उनका इलाज AIIMS भुवनेश्वर में जारी था। उनकी हालत काफी खराब थी। काफीजंग लड़ने के बाद आज उनकी हिम्मत टूट गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगस्त में बिगड़ी थी तबीयत
एक्टर अभिजीत मजूदार की तबीयत अगस्त 2025 में बिगड़ी थी। उनकी तबीयत 27 अगस्त को अचानक बिगड़ गई थी। तब उन्हें कटक के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनके सोडियम लेवल में भारी गिरावट मिली। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें 31 अगस्त को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, और फिर 4 सितम्बर को उन्हें AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी वार्ड शिफ्ट किया गया। उन्हें काफी दिनों तक वेंटिलेटर में भी रखा गया फिर कुछ टाइम बाद उन्हें वेंटिलेटर से बाहर निकाला गया। लेकिन उनका सेंट्रल नर्वस सिस्टम अभी भी गंभीर हालत में था जिसकी वजह से उन्हें ICU में ही रखा गया।
दिसंबर में आया सेहत में सुधार, लेकिन नहीं बचा सके डॉक्टर
इसके बाद अक्टूबर में उनकी सेहत में फिर गिरावट आई। उन्हें AIIMS में ICU केयर में वापस भेज दिया गया। फिर नवंबर में उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ।
31 दिसंबर 2025 में उनकी सेहत में और सुधार हुआ है। लंबे इलाज के बाद उन्हें AIIMS से डिस्चार्ज किए जाने की उम्मीद जगी। लेकिन उम्मीद टूट गई। अभिजीत नहीं रहे।

अभिजीत मजूमदार का करियर
अभिजीत मजूमदार का जन्म 11 सितंबर 1971 में हुआ था। उन्होंने 2000 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिजीत मजूमदार का नाम ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। 3 दशकों के करियर में उन्होंने लगभग 700 से ज्यादा गाने कंपोज किए। उन्होंने न केवल फिल्मों में बल्कि म्यूजिक एलबम्स में भी कई सुपरहिट म्यूजिक दिए हैं। उनका ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों को संगीत दिया हैं।
Our sincere obeisance to legendary music director and composer Abhijit Majumdar. It is a huge loss for Odisha, and even more so for the music world.#AbhijitMajumdar#GemOfOdisha#MusicHasNoBorders#AColossalLoss#TalentParExcellence pic.twitter.com/Abz0H3cKOO
— Dr Lenin Mohanty (@DrLeninMohanty1) January 25, 2026
