भरे मंच से अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी
Abhay Mishra controversial statement: रीवा जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का एक विवादित वीडियो सामने आया है जिसमें वे खुले मंच से पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को आधा पुरुष और आधा महिला कहते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो न्याय सत्याग्रह आंदोलन के दौरान का है… जो मंगलवार को रीवा में आयोजित किया गया था।
डिप्टी सीएम पर भी लगाया अपमानजनक आरोप
विधायक मिश्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम को मिट्टी खाने वाला कीड़ा कहते हुए आरोप लगाया कि वह सुबह, दोपहर, शाम जमीन खाते हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

read more: SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी: फर्जी लेटरपैड के जरिए बैंक मैनेजर से ट्रांसफर कराई रकम
पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप
मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, शराब की बिक्री हर गली-मोहल्ले में हो रही है और युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने एसपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वे “भोपाल में 50 लाख देकर आए हैं” और शराब के ठेकों में पले-बढ़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एसपी की प्राथमिकता केवल अपनी कुर्सी बचाए रखना है।
मंत्री-अपराधी गठजोड़ का भी लगाया आरोप

विधायक ने कहा कि जिले में अपराधियों को पकड़ने के बजाय कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मंत्री और अपराधियों के बीच मिलीभगत है। अपराधी मंत्री की शरण में चले जाते हैं और फिर उनके सभी मामले दबा दिए जाते हैं।
आंदोलन में कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प
Abhay Mishra controversial statement: यह बयान उस समय आया जब कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ “वोट चोरी” के आरोप लगाते हुए न्याय सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की। इस आंदोलन में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और बहस हुई। पुलिस ने उन्हें कार्यालय में प्रवेश से रोक दिया, जिसके चलते तनाव की स्थिति बन गई।
