मनीष सिसोदिया की सीट से लड़ेंगे अवध ओझा

DELHI NEWS: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. AAP ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है. इस बार उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है.
DELHI NEWS: दिल्ली चुनाव के लिए आप की दूसरी लिस्ट जारी
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. AAP ने इस बार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है. इस बार उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है. वहीं हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है.
DELHI NEWS: सिसोदिया की सीट से लड़ेंगे ओझा
इसके अलावा AAP ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है.इस लिस्ट में तीन ऐसे चेहरे हैं, जिनको लेकर काफी चर्चा थी कि उन्हें कहां से टिकट मिलेगा. पहला नाम शिक्षाविद् अवध ओझा का था. अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा या नहीं, लेकिन अब फाइनल हो गया है कि वो मनीष सिसोदिया की सीट रही पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे.


DELHI NEWS: पहली लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इस लिस्ट में छह ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्हें हाल में कांग्रेस और बीजेपी से AAP में शामिल कराया गया था.पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम थे, उनमें छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबेर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सुमेश शौकीन के नाम शामिल थे.
