Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पंजाबः AAP विधायक की फिल्मी स्टाइल में फरार, रेप केस में गिरफ्तारी!
  • देश-विदेश

पंजाबः AAP विधायक की फिल्मी स्टाइल में फरार, रेप केस में गिरफ्तारी!

Shital Sharma September 2, 2025

थाने लाते वक्त फायरिंग, पुलिसकर्मी कुचला, रेप केस में हरियाणा से ला रहे थे

aap mla harmeet singh pathanamajra escape police custody

पटियाला, पंजाब: पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने मंगलवार सुबह एक फिल्मी स्टाइल में पुलिस हिरासत से फरार हो गए। उन्हें हरियाणा के करनाल से रेप केस में हिरासत में लिया गया था। लेकिन जब पुलिस उन्हें पटियाला के थाने ले जा रही थी, तो रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने फायरिंग कर दी और पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

फरार का ड्रामा: स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में भागे विधायक

पुलिस ने पठानमाजरा को करनाल से हिरासत में लिया था। लेकिन रास्ते में उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में सवार होकर वे फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद कर लिया है, जिसमें 3 पिस्टल मिली हैं। स्कॉर्पियो में बैठे पठानमाजरा का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रेप केस में गिरफ्तारी: पूर्व पत्नी ने लगाए आरोप

पठानमाजरा पर रेप केस दर्ज किया गया था। जीरकपुर की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से वे उनके साथ रिश्ते में थे और गुरुद्वारे में शादी भी की थी। महिला ने धमकियों का भी जिक्र किया था। पंजाब पुलिस ने 1 सितंबर को इस मामले में केस दर्ज किया था।

पठानमाजरा ने वीडियो जारी कर कहा था: पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।

AAP नेता बलतेज पन्नू का बयान: पानी के मुद्दे से ध्यान भटकाया

AAP के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने कहा: पठानमाजरा को हिरासत में इसलिए लिया गया, क्योंकि एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि 2021 से विधायक उसके साथ रिश्ते में थे। उन्होंने 2022 में भी शादी की थी, जिसका जिक्र विधायक ने चुनाव के हलफनामे में किया था। पन्नू ने यह भी कहा कि पठानमाजरा ने पानी के मुद्दे को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की थी।

वकील का बयान: नाजायज मामला दर्ज किया गया

aap mla harmeet singh pathanamajra escape police custody

पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने कहा: 1 सितंबर को पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है। महिला ने कहा है कि वह और पठानमाजरा 2013 14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में शादी कर ली थी। भुल्लर ने यह भी बताया कि महिला के खिलाफ IT एक्ट के तहत 4 5 केस दर्ज हैं।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी का दावा: ‘दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड’ 7.8% GDP ग्रोथ  
Next: नेस्ले CEO को नौकरी से निकाला: कर्मचारी के साथ अफेयर छिपाने पर हुई कार्रवाई

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • कृषकों का हित और कल्याण शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.