जबरन वसूली-धमकी मामले में आज मिली जमानत
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को जमानत मिलने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। उसे मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है। उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाल्यान को राउज एवेन्यू अदालत से अपराध शाखा कार्यालय ले जाया जा रहा है।
रंगदारी वसूली के मामले में उन्हें बुधवार को ही जमानत मिल गई थी। दरअसल, 30 नवंबर को क्राइम ब्रांच ने नरेश बाल्यान को 2023 के जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया था।
उसी दिन भाजपा ने बालियान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। भाजपा का कहना है कि नरेश के गैंगस्टर के साथ संबंध हैं और वह जबरन वसूली करने वाला गिरोह चलाता है। वे हवाला के माध्यम से पैसे का लेन-देन करते हैं।
बालियान ने अमित के पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रीट्वीट किया। उन्होंने ऑडियो को झूठा करार देते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने सभी चैनलों से फेक न्यूज को हटा दिया था। यह कई साल पुरानी बात है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर केजरीवाल ने जब भाजपा को घेरा तो वह कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं।
बीजेपी-आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बालियान का कथित ऑडियो शेयर किया और लिखा, “नरेश बाल्यान की गैंगस्टर्स के साथ ऑडियो कॉल वायरल हो गई है, जिसमें वह दिल्ली के बिल्डरों और व्यापारियों से फिरौती मांग रहा है।
केजरीवाल दिल्ली में जबरन वसूली का नेटवर्क चला रहे हैं और फिर खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अभिशाप में बदल दिया है। गैंगस्टरों के साथ आप विधायक नरेश बाल्यान के एक करीबी सहयोगी की ऑडियो कॉल भी अब सार्वजनिक हो गई है। भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
