Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • ‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: ‘आप जैसा कोई’ OTT पर छाई, समाज की रूढ़िवादी सोच को दिखाया आईना!
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: ‘आप जैसा कोई’ OTT पर छाई, समाज की रूढ़िवादी सोच को दिखाया आईना!

Hema Gupta July 11, 2025

‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: बॉलीवुड के जाने – माने सेलेब्रिटीज आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आप जैसा कोई’11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। डायरेक्टर विवेक सोनी ने इस रोमांटिक ड्रामा को जिस सेंसटिविटी से परोसा है, वह इसे सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि पुरुषप्रधान समाज पर सवाल भी उठाता है। इसमें औरतों को हर चीज पुरष से पूछकर क्यो करना है, औरत अपना डिसीजन खुद क्यो नहीं ले सकती ऐसे सवाल उठाता है।

Read More: Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की दमदार वापसी, डायलॉग ने मचाया धमाल!

जानिए फिल्म की क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी श्रीरेणु त्रिपाठी (आर माधवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक 41 वर्षीय संस्कृत के शिक्षक हैं। बेहद अनुशासित, शर्मीले और पारंपरिक माहौल में पले-बढ़े श्रीरेणु ने कभी किसी लड़की से दोस्ती तक नहीं की। उनका मानना है कि रिश्तों में पुरुष की ही चलती है और महिलाओं को हर काम के लिए पुरुषों की अनुमति लेनी चाहिए।

सब कुछ बदल जाता है जब उनकी जिंदगी में प्रवेश होता है मधु बोस (फातिमा सना शेख) का—एक आत्मनिर्भर, खुले विचारों वाली फ्रेंच टीचर, जो कोलकाता से आती हैं। दोनों की मुलाकात एक रिश्ते के प्रस्ताव के माध्यम से होती है और जल्द ही प्यार पनपता है। लेकिन क्या दो अलग-अलग सोच के लोग एक-दूसरे को समझ पाएंगे? फिल्म इस सवाल को बहुत खूबसूरती से परदे पर उकेरती है।

फिल्म का सामाजिक संदेश…

‘आप जैसा कोई’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह उस सोच पर सवाल उठाती है जो आज भी कई घरों में महिलाओं को निर्णय लेने की आजादी नहीं देते हैं। फिल्म पूछती है—

1. क्या पत्नी को नौकरी करने के लिए पति की इजाजत लेनी जरूरी है?

2. क्या बॉयफ्रेंड यह तय करेगा कि उसकी गर्लफ्रेंड किनसे मिल सकती है?

3. क्या औरत को अपनी पसंद की आजादी नहीं होनी चाहिए?

इन प्रश्नों के माध्यम से फिल्म उन पुरुषों की ‘इगो’ पर करारा प्रहार करती है जो आज भी औरतों को अपनी प्रॉपर्टी समझते हैं।

परफॉर्मेंस: माधवन की मासूमियत और फातिमा की सशक्त उपस्थिति

आर माधवन

माधवन ने श्रीरेणु के किरदार को इतनी सहजता से निभाया है कि वह किरदार आपकी आंखों के सामने जीवंत हो उठता है। उनका भोला चेहरा, हल्का सा पेट, और इलाहाबादी लहजा किरदार में गहराई लाता है। वो रोमांटिक दृश्यों में भी पूरी तरह जमे हैं।

फातिमा सना शेख

फातिमा ने मधु बोस के रूप में एक स्वतंत्र, आत्मविश्वासी महिला का रोल निभाया है। उनकी उपस्थिति स्क्रीन पर सशक्त लगती है और उनकी केमिस्ट्री माधवन के साथ खूबसूरत दिखाई देती है। वो एक ऐसी महिला का चेहरा बनकर उभरती हैं जो अपने हक के लिए लड़ना जानती है।

सहायक कलाकारों की भूमिका…

1. आयशा रजा ने मां की भूमिका में कई महिलाओं की आवाज को परदे पर रखा है।

2. मनीष चौधरी और नमित दास ने अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी से निभाया है।

3. बाकी सपोर्टिंग कास्ट ने भी फिल्म को और मजबूत किया है।

राइटिंग और डायरेक्शन…

फिल्म की स्क्रिप्ट राधिका आनंद और जेहान हांडा ने लिखी है, और निर्देशन किया है विवेक सोनी ने। स्क्रिप्ट पूरी तरह संतुलित है, न कहीं खिंची हुई लगती है और न ही बोर करती है। डायरेक्टर ने छोटे-छोटे एक्सप्रेशंस और भावों पर खास ध्यान दिया है जो फिल्म को प्रभावशाली बनाते हैं।

करण जौहर की सराहना लाजमी है…

इस फिल्म के पीछे धर्मा प्रोडक्शन्स का हाथ है और करण जौहर जैसे निर्माता ने एक बार फिर से ये दिखा दिया कि वो केवल ग्लैमर ही नहीं, बल्कि गंभीर मुद्दों पर भी सार्थक सिनेमा बना सकते हैं। ‘आप जैसा कोई’ उनकी ऐसी ही सोच का बेहतरीन उदाहरण है।

Finally, some original soundtracks in this era of forgettable remixes, tired remakes, and songs made just for reels 🤌🏻#MetroInDino #AapJaisaKoi pic.twitter.com/s2gJFhAZGh

— Rahul Soni (@Dilli_Wala_BF) July 10, 2025

#AapJaisaKoi releases today on #Netflix and, in a surprising twist that no one could’ve figured out, it becomes the problem that it wants to address. I hate it.

Here’s my #review of the film starring #RMadhavan and #FatimaSanaShaikh#AapJaisaKoiOnNetflixhttps://t.co/jW9ukTUsz1

— Archi Sengupta (@archisengupta) July 11, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की में कांवड़ियों और स्कॉर्पियो चालक के बीच हिंसक विवाद, 5 गिरफ्तार
Next: विश्व जनसंख्या दिवस 2025: हरदोई में जागरूकता के लिए सारथी वाहन रवाना

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.