Delhi Vidhansabha Election: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रविवार को तीसरी और अंतिम सूची में 38 नामों की घोषणा की गई।
कालकाजी से सीएम आतिशी मार्लेना लड़ेगीं चुनाव

Delhi Vidhansabha Election: पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी से अपनी सीट बरकरार रखते हुए चुनावी मैदान में उतरेंगी।

Delhi Vidhansabha Election: अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बाबरपुर से गोपाल राय,मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, मटिया महल से शोएब इकबाल और राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक शामिल हैं।
Delhi Vidhansabha Election: इस बार कस्तूरबा नगर सीट से रमेश पहलवान का नाम खास चर्चा में है। AAP ने अपने मौजूदा विधायक मदन लाल की जगह रमेश पहलवान को टिकट दिया है। रमेश पहलवान और उनकी पत्नी कुसुम लता हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

Delhi Vidhansabha Election: उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे आत्मविश्वास और तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास ना मुख्यमंत्री का चेहरा है, ना टीम, और ना ही दिल्ली के लिए कोई ठोस योजना। उन्होंने कहा बीजेपी के पास केवल ‘केजरीवाल हटाओ’ का नारा है, जबकि AAP के पास दिल्ली के विकास के लिए एक स्पष्ट विज़न, योजना, और सक्षम टीम है।
Delhi Vidhansabha Election: केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता गाली देने वालों को नहीं,बल्कि काम करने वालों को वोट देगी।
