पंजाब में चल रहे युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0 अभियान को और तेजी देने के लिए आयोजित जनसभा में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी तथा प्रदेश के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री सरदार @BhagwantMann जी 🙌
आज इस कार्यक्रम में पंजाब के मोगा में युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0… pic.twitter.com/OrTs4R4Zi3
— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2026
नशे से दूर रहने की शपथ
इससे पहले CM भगवंत मान ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई है। उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा- मैं कसम खाता हूं मैं अपने गांव वार्ड और समाज में से नशा को खत्म करने के लिए पूरी तरह बचनबद्ध रहूंगा। मैं न खुद नशा करूंगा और न किसी तरह के नशा तस्करी और सेवन को प्रोत्साहन दूंगा।
Anti-Drug Rally CM Mann: CM मान का तंज
CM मान ने कहा कि हम खेलों में थे और खिलाडि़यों के लिए मशहूर थे। इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। उन्होंने मजीठिया का नाम लिए बिना कहा कि यहां की अदालत से जमानत मिल जागी, लेकिन ऊपर वाले से नहीं मिलेगी।
भगवंत मान ने कहा कि पहले सरकारी गाड़ी में नशा तस्करी होती थी। पुलिस को बोला जाता था कि इनको पकड़ना नहीं है। पर हमने वादा किया था कि हम नशा खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा सप्लाई खत्म करना सब कुछ नहीं है। पहले नशा छुड़वाओ केंद्र बनाए जाएंगे। फिर सप्लाई रोकी और नशा तस्करों पर पीला पंज्जा चलाया।

नशा मुक्त अभियान
वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के हर गांव में 10-10 मेंबर की VDC बन गई है। लोग कहने लगे हैं कि ये VDC नहीं भगवंत मान के कैमरे हैं। पंजाब के गांवों को नशा मुक्त करने की जिम्मेदारी आप सबकी है।
उन्होंने कहा कि वीडीसी के सदस्यों को हर 10 दिन में एक बैठक करनी होगी और देखना होगा कि कहां पर नशा बेचा जा रहा है। इसकी सूचना APP पर देनी होगी। अगर लोकल पुलिस मिली हुई है, तो आपको जानकारी देनी है। STM आएगी उनको पकड़ने के लिए।
