BHOPAL NEWS: राजधानी भोपाल में 29 नवंबर से विश्व के सबसे बड़े आलमी तब्लीगी इस्तीमा का आयोजन होने जा रहा है. इसमें देश और दुनिया की करीब 30 हजार से अधिक जमातें शामिल होंगी. आयोजन समिति के अनुसार, यह मुस्लिम धर्म का विश्व में सबसे बड़ा आयोजन होगा. 4 दिनों तक चलने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा में 10 से 12 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है.
Read more MP NEWS : संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.

सड़क, पीने के पानी की व्यवस्था, लाइट और आपातकालीन स्थितियों में फायर ब्रिगेड के आने जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. नमाजियों के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष रूप से वालेंटियर्स भी रखे गए हैं. उनको इस्तीमा कमेटी द्वारा कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग से जगह को चिंहित कर लाइट के विशेष इंतजाम किये गए हैं. इधर पुलिस और जिला प्रशासन की और से सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किये जा रहे हैं.
Read more Sambhal Violence: संभल में हिंसा, जिम्मेदार कौन?

पुलिस कमिश्नर कार्यलय मे पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र की अध्यक्षयता मे आयोजनकर्ताओ के साथ बैठक हुई. जिसमे देहात IG अभय सिंह देहात SP प्रमोद कुमार सिन्हा नगरीय पुलिस की और से DCP रियाज़ इक़बाल प्रियंका शुक्ला, जितेंद्र पवार सहित एडिशनल DCP, ACP सभी थाना प्रभारी सहित इस्तीमा के जिम्मेदार आरिफ गोहर मिडिया कोऑर्डिनेटर डॉ उमर हफ़ीज़ मौजूद रहे. हरिनारायण चारी मिश्र और देहात IG अभय सिंह ने बतया की निगारानी करने वाले वॉलिंटियर्स का पुलिस वेरीफिकेशन होगा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जायेगा.
Read more Jhansi Hospital Fire: चीखती किलकारियों का जिम्मेदार कौन?
