A terrible accident happened in Gwalior: अब घर के बाहर बैठे लोग भी सुरक्षित नहीं है.. मामला ग्वालियर का है जहा घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे बुजुर्ग के ऊपर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया.. जिससे मौके पर बुजुर्ग की मौत हो गई..

इतने में ही गिट्टी भरभराकर उन पर आ गई
घटना तब हुई जब बुजुर्ग घर के बार धूप ले रहा था.. और सामने से आ रहे डंपर का बैलेंस बिगड़ा, वो उठने के लिए हुए इतने में ही गिट्टी भरभराकर उन पर आ गई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
A terrible accident happened in Gwalior: गिर्राज शर्मा अपने नाती सतीश शर्मा के साथ रहते थे

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी की है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.. जानकारी के अनुसार 90 साल के गिर्राज शर्मा अपने नाती सतीश शर्मा के साथ रहते थे.
अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे
और शुक्रवार दोपहर को गिर्राज अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे. और पास में एक घर के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी से भरा डंपर आया था.
रास्ता खराब होने के कारण डंपर का टायर एक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया. डंपर में भरी गिट्टी बुजुर्ग के ऊपर गिर गई.
A terrible accident happened in Gwalior:

बता दें हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी.
हादसे में एक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई
सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के नीचे दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला.
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि.. एक निर्माणाधीन मकान के लिए गिट्टी से भरा डंपर पाइपलाइन के गड्ढे में धंसने के कारण पलट गया. हादसे में एक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई.
