Reporter:- Hemant
बीती रात मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में एक अज्ञात वाहन के द्वारा सड़क पर बैठी 7 गायों को टक्कर मार दी जिससे तुरंत ही मौके पर 5 गाय की मौत हो गई और 2 गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी वही कुछ देर बाद ही घायल गायों की भी मौत हो गई ये हादसा देर रात्रि का हे जहा सतवास के इंदौर हरदा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर सड़क पर बैठी 7 गायों को कुचल दिया जिससे सभी की जान चली गई जानकारी मिलते ही देवास की सतवास थाना पुलिस और नगर के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार केलिए पशुओं के डॉक्टर को बुलाया गया उपचार के बाद घायल और मृत गायों को नगर परिषद के ट्रैक्टर ट्राली से गोशाला में छोड़ दिया गया बाद में घायल गायों ने भी दम तोड दिया वही इस घटना से नगर के लोग भारी आक्रोशित है लोगो ने मांग की है की तुरंत ही वाहन चालक को पकड़ा जाए और अंधगती पर रोक लगाई जाए आपको बता दे की सतवास पुनासा मार्ग पर भी देर रात्रि में बड़ी सख्या में सब्जी के वाहन चालक तेज गति के साथ वाहन चलाते है जिससे आए दिन हादसे होते रहते है
