रिपोर्टर सिद्धार्थ दुबे
सागर के भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया लोग इधर से उधर भागने लगे क्योंकि अस्पताल के मेडिकल में आग लग गई, देखते ही देखते 15 ,20 फीट ऊपर तक आग की लपटे उठने लगी, धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया, वहां पर मौजूद लोगों ने आसपास खड़े लोगों को वहां से हटाया इसके बाद तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई मोती नगर पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. तत्काल ही वहां पर आज को बुझाने की कवायद शुरू की गई, पुलिस कर्मियों ने वीडियो बनाने के लिए पास जा रहे लोगों को वहां से हटाया ताकि कोई और भी घटना ना हो जाए , प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यहां पर रह रहकर छोटे-छोटे धमाके टाइप के भी कुछ उठ रहे थे जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था हालांकि भाग्योदय क्षेत्र की मेडिकल में यह आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन भाग्योदय के वालंटियर, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस के द्वारा आज को बुझाने की प्रयास किए गए करीब आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है
दरअसल भाग्योदय क्षेत्र में इस समय हजारों लोगों का आना जाना हो रहा है यहां पर जैन समाज के बड़े संत विराजमान है उनके द्वारा शाम के समय जिज्ञासा समाधान किया जाता है जिसमें सैकड़ो लोग पहुंचते हैं, अस्पताल में भी हर तरह के मरीज और उनके परिजन यहां पर आते हैं यह घटना भाग्योदय परिसर में जहां पर नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है उसके ठीक बाजू में हुई है यानी की अस्पताल से बिल्कुल सामने जिस समय घटना हुई उसके आसपास सैकड़ो लोग थे गनीमत रही कि किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई समय रहते आग पर काबू पा लिया गया
