उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हाे गया है, ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की तीनाे छात्र बीएससी के पेपर देने जा रहे थे ,इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में
बताया जा रहा है की इस दुर्घटना में नितिन के सिर में अधिक चोट होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहित और ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गए।आस पास के लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया।जहां दोनों गंभीर छात्रों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
Kumbh Mela 2025: 7 फीट लंबा जटाधारी बाबा है आकर्षण का केंद्र
