Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Odisha: प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाया, कोड़े मारे और गांव से निकाला
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Odisha: प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाया, कोड़े मारे और गांव से निकाला

Narendra Singh July 12, 2025

एक ही गोत्र में प्रेम संबंध पर मिली तालीबान सजा

ओडिशा के रायगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े को केवल इसलिए बर्बर सजा दी गई क्योंकि वे एक ही गोत्र से थे। आदिवासी परंपराओं को तोड़ने पर गांव वालों ने उन्हें बैलों की तरह खेत में हल चलवाया, कोड़े मारे और अंत में गांव से बाहर निकाल दिया।

प्रेम करने की मिली सजा

यह शर्मनाक घटना रायगड़ा के कल्याण सिंहपुर ब्लॉक के शिकारपाई पंचायत के कंजामयोजी गांव में घटी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने आम जनता और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है।

एक ही गोत्र में प्रेम, बना अपराध

स्थानीय परंपरा के अनुसार, आदिवासी समाज में एक ही गोत्र के युवक-युवती को भाई-बहन के समान माना जाता है। ऐसे में दोनों के बीच प्रेम संबंध को समाज ने परंपरा का उल्लंघन मानते हुए अपराध की श्रेणी में रख दिया।जैसे ही ग्रामीणों को उनके प्रेम प्रसंग का पता चला, उन्होंने गांव की देवी की पूजा की और फिर सामाजिक पंचायत बैठाकर सजा तय की।

प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर हल चलवाया

पंचायत में तय किया गया कि प्रेमी जोड़े को बैल के रूप में हल में जोता जाए। इसके बाद उनके गले में रस्सी बांधकर खेत जुतवाया गया। ग्रामीणों ने इस पूरे अमानवीय कृत्य को न केवल अंजाम दिया, बल्कि कोड़े मारकर उनका अपमान भी किया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक-युवती को ज़बरदस्ती हल खींचने पर मजबूर किया गया और कैसे ग्रामीण हंसते हुए उन्हें कोड़े मार रहे हैं।

मारपीट कर गांव से निकाला

जुताई समाप्त होने के बाद दोनों को लाठियों से पीट-पीटकर गांव से बाहर कर दिया गया। फिलहाल दोनों कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया है।

थाना प्रभारी नीलकंठ बेहरा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, “हमें जैसे ही वीडियो और घटना की जानकारी मिली, हमारी टीम तत्काल गांव पहुंची। प्रारंभिक जांच में घटना की पुष्टि हुई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

कार्रवाई की मांग तेज

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश है। लोग ऐसे अमानवीय व्यवहार को गैरकानूनी और संविधान विरोधी बता रहे हैं।मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों पर SC/ST एक्ट और IPC की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या कहते हैं कानून?

भारतीय संविधान में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समानता का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से विवाह करने के लिए स्वतंत्र है।

ऐसे मामलों में IPC की धारा 323 (मारपीट),

355 (बेइज्जती के इरादे से हमला),

506 (धमकी देना) और

SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read:- आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी: कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bilaspur:कुएं से निकली मौत की गैस, मुर्गी निकालने उतरे दो भाइयों की मौत
Next: अहमदाबाद प्लेन क्रैश रिपोर्ट: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, दोनों इंजन बंद

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.