90 Yr Old Woman Gang Raped: खंडवा जिले के पुनासा से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है, जहां अकेली रह रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 4 बदमाशों ने मिलकर रेप कियाय़। यह घटना गुरुवार की है। बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटे आई हैं।
रेप के बाद मारने की की कोशिश
देर रात 4 बदमाश बुजुर्ग महिला के झोपड़ी में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद महिला को कुंए में फेंकने की कोशिश की लेकिन लोगों की आहट सुनकर महिला को खेत पर ही छोड़कर भाग गए। बुजुर्ग महिला रातभर दर्द से तड़पती रही। सुबह जब कुछ लोग खेत गए तो महिला को खून में लथपत देखा। हालत देख लोग घबरा गए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और महिला की बेटी को दी।

बुजुर्ग महिला ने बताई आप बीती
पीड़ित महिला ने बताया कि- ‘चारों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वे सीधे उसके पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया। बुजुर्ग के अनुसार चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर पकड़कर उसके साथ दरिंदगी की। वह अपनी उम्र और कमजोरी के कारण उनका विरोध भी नहीं कर सकी।’
आगे बताया कि, आरोपी आपस में कह रहे थे कि, “अब बुढ़िया को कुएं में फेंक देते हैं।”
अकेली ही रहती थी पीड़ित महिला
मिली जानकारी के अनुसार, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला खेत में बनी झोपड़ी में रहती है। गुरुवार रात महिला खाना खाकर सो गई। इसी का फायदा उठाकर 4 बदमाश झोपड़ी में घुस आएं। यह घिनौना कृत्य किया।
हॉस्पिटल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही बेटी पहुंची और शुक्रवार को अपनी मां को पुनासा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया फिर पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवार को आशंका है कि इस वारदात को नशेड़ी लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है, जिन्हें पता था कि बुजुर्ग अकेली रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
