70th South Filmfare Awards: केरल के कोच्चि में 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का 22 फरवरी शनिवार को आयोजन किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन को बतौर सपोर्टिंग एक्टर ‘फिल्म कल्कि 2898 AD’के लिए पहली बार साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।
बिग बी को पहली बार मिला साउथ अवॉर्ड
एक्टर अमिताभ बच्चन को फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल (तेलुगु) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह बिग बी का पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड है। इस फिल्म में प्रभास और बिग बी दोनों लीड रोल में थे। प्रभास इसमें कर्ण के रोल में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।

कई फिल्मों और कलोकारों को मिला सम्मान
साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और एक्टर्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने तेलुगु कैटेगरी में 5 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें से बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) का अवॉर्ड शामिल रहा।

अल्लू अर्जुन का खास पोस्ट
एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड शो की तस्वरी शेयर करते हुए लिखा कि -‘फिल्मफेयर, इस शानदार सम्मान के लिए धन्यवाद. मुझे यह पुरस्कार उस जगह मिल रहा है जहां मुझे अनोखे तरीके से प्यार मिलता है, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है. सभी की दुआओं से मैं विनम्र हूं और यह पुरस्कार अपने सभी फैंस को उनके अनंत प्यार के लिए समर्पित करता हूं’।
View this post on Instagram
7 अवॉर्ड फिल्म अमरन के नाम
फिल्म अमरन को तमिल कैटेगरी में 7 अवॉर्ड दि गए। इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल रहें। वहीं मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर श्रीनिवासन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड उनके मरणोपरांत दिया गया।
साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का इतिहास
साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में की गई थी। यह टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर मैगजीन द्वारा प्रस्तुत किया जाता हैं। पहले यह सेरेमनी सिर्फ हिन्दी फिल्मों के लिए ही रखी जाती थी। फिर 1964 में साउथ भारतीय भाषाओं (तमिल-तेलुगु) के लिए भी यह सम्मान दिया जाने लगा।
जबकि मलयालम को 1967 में और कन्नड़ भाषा की फिल्मों को 1970 में शामिल किया गया।
