7 vehicles caught fire simultaneously in Bhopal: भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह आग लग गई. और इस हादसे में शॉप में रखी सारी कार जलकर खाक हो गई. बता दें की शुक्रवार सुबह ये घटना घटी है. इस हादसे के बाद पूरा इलाका डर में है. और सवाल कर रहा है की आखिर एसे कैसे हो सकता है.

खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धुं-धुंकर जल गई
जानकारी के अनुसार घटना के समय कोई मौजूद नहीं था. और आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धुं-धुंकर जल गई.
ये सभी कार सुधार के लिए आई थी.. शॉप मालिक के अनुसार, करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। निशातपुरा पुलिस जांच में जुटी है.
बता दें की ऑटोमोबाइल जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के पास है. शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शॉप के अंदर 5 और बाहर 2 कारें खड़ी थी. सुबह साढ़े 5 बजे शॉप में आग लगने की जानकारी मिली.
जब तक कारें पूरी तरह से जल गई थी

तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर कंट्रोल रूम पर जानकारी दी. इसके बाद गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक कारें पूरी तरह से जल गई थी.
शॉप मालिक बोले-शॉर्ट सर्किट नहीं, जांच हो

घटना को लेकर शॉप मालिक सिद्धार्थ ने बताया, शॉप में छह महीने पहले ही इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया था.
यह पूरी तरह से सुरक्षित है. इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नहीं है। आग की वजह से शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गया.
आशंका है कि किसी ने आग लगाई
7 vehicles caught fire simultaneously in Bhopal: इस वजह से फुटेज नहीं निकलेंगे, लेकिन आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसलिए पुलिस से मांग की है कि फुटेज देखकर जांच करें। आशंका है कि किसी ने आग लगाई है।
