Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • 6 Best Foods for Summer: गर्मियों में खाएं ये 6 चीजें हाथ-पैरों के दर्द में मिलेगी राहत…
  • Lifestyle

6 Best Foods for Summer: गर्मियों में खाएं ये 6 चीजें हाथ-पैरों के दर्द में मिलेगी राहत…

Hema Gupta May 14, 2025

6 Best Foods for Summer: गर्मियों का मौसम सिर्फ चिलचिलाती धूप और पसीने का नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी परेशानियों का भी समय होता है। जैसे-जैसे तापमान चढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी, थकावट, एसिडिटी, और खासकर हाथ-पैरों में दर्द, जकड़न और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आज हमको आपको बताएंगे कि गर्मी में ऐसा क्या खाएं, जिससे न सिर्फ शरीर ठंडा रहे, बल्कि इन तकलीफों से भी राहत मिले और वह भी बिना किसी दवा के।

Read More: Mindfulness Meditation: तनाव कम करने और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए असरदार उपाय…

ऐसी 6 चमत्कारी चीजें जो गर्मी में अमृत समान…

तरबूज (Watermelon): पानी से भरपूर, दर्द से राहत..

तरबूज गर्मी का सबसे लोकप्रिय फल है और यह सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें 92% तक पानी, पोटैशियम, सिट्रूलाइन और लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मांसपेशियों की थकावट को कम करते हैं। दिन में दो बार, सुबह और दोपहर के समय एक कटोरी तरबूज आराम से खा सकते हैं।

फायदे…

1. सिट्रूलाइन नामक अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

2. पोटैशियम मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करता है।

3. शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखता है।

खीरा (Cucumber): शरीर को शीतलता और मांसपेशियों को राहत..

गर्मियों का खीरा सुपरफूड है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं। इसको सलाद में या नींबू और काला नमक डालकर दिन में 2-3 बार खा सकते हैं।

फायदे..

1. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है।

2. हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे थकान और दर्द में राहत मिलती है।

3. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं।

नारियल पानी (Coconut Water): इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना..

गर्मियों का प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक नारियल पानी है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और प्राकृतिक शुगर होती है जो थके हुए शरीर को तुरंत राहत देती है। दिन में 1-2 बार नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद है।

फायदे..

1. शरीर से निकलने वाले मिनरल्स की भरपाई करता है।

2. मांसपेशियों की ऐंठन और हाथ-पैरों के दर्द को कम करता है।

3. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाकर सूजन कम करता है।

बेल का शरबत (Bael Sherbet): पाचन दुरुस्त, दर्द में राहत..

बेल फल का शरबत आयुर्वेद में ‘त्रिदोष नाशक’ माना जाता है। इसमें टैनिन, फाइबर, और विटामिन C होता है। यह न सिर्फ पाचन को मजबूत करता है बल्कि मांसपेशियों में दर्द और जकड़न को भी कम करता है। बेल का गूदा पानी में मिलाकर शरबत बनाएं, थोड़ा गुड़ या शहद मिलाएं और दिन में एक बार सेवन करें।

फायदे…

1. कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है, जो हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट का कारण बन सकती हैं।

2. शरीर को ठंडक देता है और मांसपेशियों में सूजन को कम करता है।

 दही (Curd): प्रोबायोटिक के साथ दर्द निवारक गुण..

गर्मियों में पाचन को सुधारने वाला एक सुपरफूड दही है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन B12 मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाते हैं। दिन में एक या दो बार भोजन के साथ दही खाना फायदेमंद होता है। और रायता, लस्सी या सीधे दही के रूप में भी खा सकते हैं।\

फायदे..

1. कैल्शियम और मैग्नीशियम हाथ-पैरों की जकड़न और दर्द को कम करते हैं।

2. प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे शरीर में सूजन कम होती है।

अंजीर (सूखे या भिगोए हुए) – मांसपेशियों का दोस्त..

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह फल शरीर के अंदरूनी अंगों को मजबूत करता है और हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती में मदद करता है। 2-3 सूखे अंजीर रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।

फायदे..

1. मांसपेशियों के संकुचन (contraction) और खिंचाव में राहत देता है।

2. पाचन सुधारकर शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJULA NEWS: अमरेली-भावनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
Next: Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर सस्पेंस बरकरार…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.