Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • 5 Famous Temples OF Lord Shiva: भोपाल में है भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिर, जानिए उनकी मान्यताएं…
  • सनातन

5 Famous Temples OF Lord Shiva: भोपाल में है भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिर, जानिए उनकी मान्यताएं…

Hema Gupta December 8, 2025

5 Famous Temples OF Lord Shiva: झीलों का शहर भोपाल अपनी प्रकृतिक सुंदरता के साथ- साथ ऐताहासिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर है, जो अपने आप में काफी चमत्कारी हैं। और कुछ मंदिर अपना इतिहास बताते हैं।

Read More: Saphala Ekadashi 2025: कब है सफला एकदशी? जानिए व्रत और पूजा के नियम…

आज हम आपको भोपाल के ऐसे 5 मंदिरों के बारें में बताएंगे, जो रहस्यों और अद्भुत कथाओं की वजह से प्रसिद्ध हैं।

बड़वाले महादेव मंदिर ( कायस्थपुरा, भोपाल)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कायस्थपुरा क्षेत्र में स्थित श्री बड़वाले महादेव मंदिर भोपाल का बहुत पुराना मंदिर है, यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। यहां हर रोज नियमित रुप से पूजा की जाती है। और इस मंदिर को भोपाल का सबसे पुराना मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें शिवलिंग बड़ के पेड़ में विराजमान हैं।

बताया जाता है कि, यहां लगभग 400 साल पहले जंगल हुआ कता था और यहां कई तरह के पौधे लगे हुए थे। और एक दिन एक साधु बड़ के वृक्ष के नीचे विश्राम कर रहे थे तभी उन्होंने जैसे करवट ली तो उनका सर जड़ में स्थित एक सिला से टकरा गया और जब वहां की मिट्टी हटाई गई तो वहां शिवलिंग दिखाई दिए, जिसके दर्शन के बाद साधु ने यह जानकारी श्रद्धालुओं और भक्तों को दी।

Read More-Increase in guideline rates of land: जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर CM साय ने लिया संज्ञान

Shree Badwale Mahadev Temple Bhopal

फिर वहां खुदाई की गई तो उस पौधे से शिवलिंग प्रकट हुए और फिर उनको विधिवत रुप से उनकी स्थापना कराई गई। तब से ही उनकी हर रोज पूजा होती है।

भोजेश्वर मंदिर (भोजपुर)

रायसेन जिले में भोजपुर मंदिर स्थित है, जो कि भोपाल से 30 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि यहां विराजमान शिवलिंग एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग हैं, इनकी लंबाई 21.5 फिट है और इसका व्यास 17 फिट का है। यह मंदिर अधूरा बताया जाता है।

इस मंदिर की स्थापना के पीछे दो मान्ताएं और रहस्य है। एक मान्यता यह है कि इस मंदिर को भोजपुर के राजा ने बनावाया उन्होंने एक दिन में मंदिर बनवाने का संकल्प लिया था, लेकिन एक दिन में पूरा नहीं बन सका, दूसरी कथा यह है कि यह मंदिर पांडवो ने अपने अज्ञातवास के दौरान माता कुंती के पूजन हेतु बनाया था।

यहां भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर (नेवरी)

भोपाल में नेवरी इलाके में पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भोपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां रुद्राभिषेक विधि में पंचामृत, भस्म-बेलपत्र से विशेष पूजन होता है। सावन में सोमवार को विशेष मेला आयोजित होता है।

कहा जाता है कि यहां की पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

गुफा मंदिर (लालघाटी क्षेत्र)

गुफा मंदिर, भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर अपनी प्राकृतिक गुफाओं के लिए जाना जाता है, जिनमें से एक में भगवान शिव का प्राकृतिक रूप से प्रकट शिवलिंग (पिंडी) है, जो हमेशा पानी से घिरा रहता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है।

माना जाता है कि यहां श्रद्धा से हुई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यहां रुद्राभिषेक, आरती और सावन में मेला लगता है।

मनकामेश्वर मंदिर (नेवरी)

मनकामेश्वर मंदिर, जिसे नेवरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर 18वीं शताब्दी का बताया जाता है और 150 साल से भी अधिक पुराना है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि भगवान भोलेनाथ स्वयं यहां प्रकट हुए थे, और इसी कारण इस मंदिर का नाम मनकामेश्वर पड़ा, क्योंकि यहां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यहां बेलपत्र, भस्म, दूध-जल से अभिषेक किया जाता है, साथ ही रात्रि जागरण और सामूहिक भजन का आयोजन भी होता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में लिव इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर की हत्या, 2 बेटियों के साथ 10 घंटे तक लाश के पास बैठी रही
Next: PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिक्षा नीति पर साधा निशाना

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.