5 family members attempted suicide in Kanker : आखिर परिवार ने क्यों की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
5 family members attempted suicide in Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पीव्ही-70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। इस दुखद घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
मरने वालों में तीन मासूम बच्चे शामिल
वर्षा बैरागी (11 वर्ष)
दीप्ति बैरागी (7 वर्ष)
देवराज बैरागी (5 वर्ष)
तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अब भी नाजुक है।
क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, मानसिक तनाव और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तहकीकात जारी है।
पुराना मामला भी आया सामने
यह घटना कांकेर जिले में आत्महत्या की पहली घटना नहीं है। साल 2022 में भी एक लॉज में पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली थी। यह परिवार रायपुर का रहने वाला था और उनके शव लॉज के कमरे में मिले थे।
कानून और समाज की राय
आत्महत्या न सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि यह सामाजिक चेतना के लिए भी एक चेतावनी है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, सहायता और समय रहते काउंसलिंग सेवाएं प्रदान करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन
Watch Now :- भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!
