Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • 498A Tea Cafe: बारां में UPSC छात्र ने पत्नी के झूठे केस के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया
  • राजस्थान

498A Tea Cafe: बारां में UPSC छात्र ने पत्नी के झूठे केस के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया

divya mistry June 16, 2025

498A Tea Cafe: राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में रहने वाले कृष्ण कुमार धाकड़ ने पत्नी द्वारा लगाए गए झूठे दहेज और घरेलू हिंसा के आरोपों से परेशान होकर एक अनोखा कदम उठाया है। कभी UPSC की तैयारी कर रहे धाकड़ ने अब हथकड़ी पहनकर चाय की दुकान शुरू की है, जिसका नाम रखा है – 498A टी कैफे। इस कैफे की टैगलाइन है – “जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय।”

498A Tea Cafe:
498A Tea Cafe:

498A Tea Cafe: जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय

धाकड़ की पत्नी मीनाक्षी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर केस दर्ज कराया है। कृष्ण कुमार का दावा है कि वह बीते तीन वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं और मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। इस स्थिति से जूझते हुए उन्होंने अपने विरोध को सार्वजनिक मंच पर लाने का फैसला किया।

निष्पक्ष जांच हो और निर्दोष पुरुषों को न्याय मिले

अपनी चाय की दुकान पर वह एक अनोखा दृश्य पेश करते हैं – सिर पर सेहरा, गले में वरमाला, और हाथों में हथकड़ी पहने हुए चाय परोसते हैं। यह प्रतीकात्मक विरोध उनके अनुसार “498A कानून के गलत इस्तेमाल” पर सवाल खड़ा करता है। वह चाहते हैं कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच हो और निर्दोष पुरुषों को न्याय मिले।

498A Tea Cafe: कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने का तरीका बता रहे

सोशल मीडिया पर ‘498A टी कैफे’ की चर्चा तेज़ हो रही है। देशभर से लोग कृष्ण कुमार की इस पहल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे साहसी कदम मान रहे हैं तो कुछ इसे कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने का तरीका बता रहे हैं।

498A Tea Cafe: समाज और शासन दोनों गंभीरता से ध्यान देंगे

धाकड़ का कहना है कि उन्होंने अपनी शिक्षा और करियर को दांव पर लगाया, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। अब वे इस कैफे के जरिए अपनी बात समाज तक पहुंचा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि कानून के दुरुपयोग पर समाज और शासन दोनों गंभीरता से ध्यान देंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dilip Joshi Quits ‘TMKOC’ Serial: जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो!
Next: पौड़ी पुलिस की जीरो टॉलरेन्स नीति: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटों में जेल

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.