आना-जाना पूरी तरह बंद, 50 Km घूमकर जा रहे वाहन

old bridge caved in: भोपाल और राजगढ़ जिले की सीमा पर पार्वती नदी पर बना 49 साल पुराना पुल गुरुवार रात धंस गया। इसके बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अब भारी वाहन भोपाल होकर करीब 50 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जा रहे हैं।
old bridge caved in: 49 साल पुराना पुल धंसा
पुल धंसने की जानकारी मिलने पर बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा गुरुवार रात 9 बजे मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान दोनों ओर से बेरिकेडिंग की गई। वाहनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया गया है। नरसिंहगढ़ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी पुल का जायजा लिया। पुल के दोनों ओर पुलिस तैनात है। एमपीआरडीसी के एक्सपर्ट शुक्रवार को जांच करेंगे।
old bridge caved in: वाहनों का आवागमन बंद
आज से सभी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है.इसी प्रकार नजीराबाद से नरसिंहगढ़ आने वालों को भी उस तरफ से रोका गया है। पुल की दो साल पहले की मरम्मत की गई थी। इसके पिलर में क्रैंक आने से यह धंस गया। इस दौरान दोनों ओर से करीब 50 किमी का फेरा ज्यादा लगेगा।
