सेप्टिक टैंक से 4 शव बरामद

Singrauli news: खबर सिंगरौली जिले से हैं जहां सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक से चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बरगवा के हिंडाल्को गेट नंबर-3 के पास की घटना

Singrauli news: आपको बतादें कि बरगवा के हिंडाल्को गेट नंबर-3 के पास यह घटना सामने आई है। पुलिस ने शवों को टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक चार में से दो मृतकों की पहचान हो पाई है जबकि अन्य दो की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस

Singrauli news: तो वहीं पूरे मामले में NATION MIRROR सिंगरौली संवाददाता,सऊद पठान ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
