चार दिन बाद शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
रेलवे विभाग में 32000 वैकेंसी घोषित: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। रेलवे में 32438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी, 2025 से शुरू होगी।
इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में लेवल 1 के तहत कुल 32,438 ग्रुप डी पदों की घोषणा की गई है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास कम से कम 10वीं पास डिग्री होना जरूरी है.
आयु सीमा: (Age)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 के अनुसार 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस पद पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. साथ ही एससी, एसटी और पीएच श्रेणियों और सभी श्रेणियों की महिलाओं को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस पद के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में ली जाएगी।

