केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे प्रवेश वर्मा

Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 29 उम्मीदवारों का नाम है. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश शर्मा चुनाव लड़ेंगे.
Delhi assembly elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 29 उम्मीदवारों का नाम हैं. नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा गया है. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को करोल बाग से टिकट दिया गया है. मनजिंदर सिंह सिरसा को राजौरी गार्डन से उम्मीदवार बनाया गया है.
Delhi assembly elections: केजरीवाल के खिलाफ मैदान में प्रवेश वर्मा
वहीं, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगे. पटपड़गंज से रवि नेगी को टिकट मिला है. इसके अलावा AAP से बीजेपी में आए पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को बिजवासन से उम्मीदवार बनाया गया है. अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में चार सीटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है. वहीं, तीन विधायकों का नाम होल्ड पर है.
Delhi assembly elections: 3-4 दिन में चुनाव के तारीखों का ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले 3-4 दिन में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है. आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. उधर, कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. दिल्ली में सभी दलों ने अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछाने में जुट गए हैं.
