पुलिस के जाते ही लाइट और कांच तोड़े
![](https://i0.wp.com/nationmirror.com/wp-content/uploads/2024/12/10-9.jpg?resize=640%2C482&ssl=1)
MP NEWS: इंदौर के बाद अब उज्जैन शहर को भी बैगर फ्री करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। मंगलवार को 25 भिखारियों को पकड़कर फाजलपुरा के रेन बसेरा भेजा गया, लेकिन जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां से रवाना हुई, भिखारी फरार हो गए।
MP NEWS: रेन बसेरा से भागे भिखारी
रेन बसेरा से भागने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भिखारी एक-एक कर वहां से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भिखारियों ने रेन बसेरा में तोड़फोड़ की। वॉशरूम की लाइट और कांच तोड़ दिए।इन भिखारियों को कलेक्टर के आदेश पर पकड़ा था, लेकिन नगर निगम ने एक घंटे बाद इन्हें जाने की अनुमति दे दी। यह तर्क देते हुए कि रेन बसेरा लोगों को अपनी मर्जी से आश्रय देने के लिए है, न कि उन्हें बंदी बनाने के लिए।
MP NEWS: ‘स्माइल प्रोजेक्ट’ योजना के तहत अभियान
केंद्र की ‘स्माइल प्रोजेक्ट’ योजना उज्जैन को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘स्माइल प्रोजेक्ट’ शुरू किया था। इस योजना के तहत इंदौर से 325 भिखारियों को उज्जैन भेजा गया था। हालांकि, शहर में भिखारियों के लिए उचित पुनर्वास केंद्र न होने के कारण यह योजना प्रभावी नहीं हो पाई थी।
MP NEWS: उज्जैन में 2500 से ज्यादा भिखारी
उज्जैन में 1200 से अधिक भिखारी उज्जैन शहर में करीब 2500 भिखारियों की पहचान की गई है। इनमें से 1200 से अधिक भिखारी प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर भीख मांगते हैं। महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव और चामुंडा माता मंदिर के बाहर सबसे ज्यादा भिखारी हैं। इसके अलावा, शहर में होने वाले पर्वों पर बाहर से भी बड़ी संख्या में भिखारी आते हैं।