नेतन्याहू ने बाइडेन से फोन पर बात की
लेबनान में इस्रायल के हमलों में अब तक २० से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 10,000 से अधिक घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इजरायल ने पिछले 10 दिनों में लेबनान पर 1,100 से अधिक हवाई हमले किए हैं।
हिजबुल्लाह ने कल इजरायल पर कई रॉकेट हमले भी किए। इजरायल के किरयात शमोना इलाके में रॉकेट हमले में दो इजरायली नागरिकों की मौत हो गई।
इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 40 के दशक में थी। आईडीएफ के अनुसार, हिजबुल्लाह ने क्षेत्र में लगभग 20 रॉकेट हमले किए।
कल शाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर बात की थी। बातचीत करीब 50 मिनट तक चली। नेतन्याहू और बाइडेन ने अगस्त के बाद पहली बार बातचीत की है।
वार्ता का विवरण जारी नहीं किया गया है, हालांकि रिपोर्टों के अनुसार, दोनों नेताओं ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर बातचीत की।
ईरान के विदेश मंत्री ने सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
ईरान पर इजरायली हमले की आशंकाओं के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। यह बैठक बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई।
सऊदी अरब की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यात्रा के दौरान दोनों ने मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की। यात्रा से पहले, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि अराकची अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों और लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम पर चर्चा करेंगे।

सऊदी अरब और ईरान के बीच संबंध पिछले कुछ समय से बिगड़ रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, ईरान ने अरब देशों को उनके खिलाफ हमलों में सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति देने के खिलाफ चेतावनी दी थी।
