शाह के दौरे से पहले 2 दिन में 9 ढेर

Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से अब भी फायरिंग जारी है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।
Naxalite encounter: एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर
पुलिस को सूचना मिली थी कि नेंड्रा के जंगल मे भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं जिसके आधार पर बीजापुर से DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह जवान इलाके के जंगल पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया।वहीं जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। शाह के दौरे से पहले जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है।
Naxalite encounter: दो दिन में मारे गए 9 नक्सली
अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। इनके शव भी बरामद कर लिए गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की थी। मारे गए 7 नक्सलियों में 2 महिला और 5 पुरुष हैं।4 जिले के एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेरा था। इनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG, STF और CRPF की टीम शामिल है। बता दें कि, 13 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2024 तक बस्तर में कुल 217 नक्सली मारे गए हैं।
