Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur: दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
  • छत्तीसगढ़

Raipur: दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Narendra Singh November 10, 2025

Children Drown Water Pit Raipur: रायपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को हिला दिया। हीरापुर इलाके में दो मासूम बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई।

प्राइवेट बिल्डर ने खुदवाया गड्ढा, लेकिन भरा नहीं

जानकारी के अनुसार, यह गड्ढा एक प्राइवेट बिल्डर ने खुदवाया था, लेकिन उसे भरने या ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बारिश के चलते उसमें पानी भर गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा कई दिनों से खुला पड़ा था और इसकी शिकायत पहले भी की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अस्पताल ले जाने से पहले चली गई जान

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्से में हीरापुर-जरवाय रोड पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर रिंग रोड नंबर-3 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और बिल्डर की लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

जिम्मेदारी पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुले गड्ढों और अधूरे निर्माण कार्यों पर ध्यान न देने की कीमत अब दो मासूम जिंदगियों ने चुकाई है।

Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,नरेश मीणा मिसगाइड होकर राजनीति कर रहा है
Next: CG NEWS :ठंड में अलाव जलाना बना मौत का कारण…वरिष्ठ कांग्रेस नेता की जलने से मौत

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.