एक और हिंदू पर हमला
सूत्रों के मुताबिक, पलाश उपज़िला में अपनी दुकान पर बैठे चक्रवर्ती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन शरत में बीच रास्तें में ही दम तोड़ दिया। मणि चक्रवर्ती शिबपुर उपज़िला के निवासी थे। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।
बता दे कि, 19 दिसंबर को शरत चक्रवर्ती मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट में देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी और अपने इलाके को मौत की घाटी बताया था।

अखबार के संपादक को मारी गोली
इससे पहले 5 जनवरी को ही जेसोर जिले में भी एक हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनिरामपुर इलाके में एक आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी की हत्या हुई। राणा कपलिया बाजार में आइस फैक्ट्री चलाते थे और दैनिक बीडी खबर’अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक पर सवार 3 हमलावर राणा को फैक्ट्री से बाहर बुलाया और एक गली में ले गए फिर सिर में गोली मारकर फरार हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
Bangladesh Hindu violence: हिंदू विधवा से गैंगरेप
बांग्लादेश में 3 जनवरी को 44 साल की एक हिंदू की विधवा से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद महिला को पेड़ से बांधकर पीटा। फिर उसके बाल काट दिए। घटना झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़ित महिला ने कालीगंज पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। आरोप है कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया।
