दूसरी मंजिल से गिरी 16 माह की बच्ची, मौत
Bhopal Hadsa: राजधानी भोपाल में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है…जहां 16 महीने की मासूम बच्ची दूसरी मंजिल से गिर गई है औऱ उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है…औऱ घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बच्ची का नाम था काव्या

Bhopal Hadsa: आपको बतादें कि घटना शुक्रवार दोपहर बजरिया थाना क्षेत्रा के सेमराकला,प्रशांत नगर में हुई। मृतक बच्ची का नाम काव्या बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां को फोन आने पर वह छत पर बात करने चली गई थी। मां के पीछे-पीछे मासूम भी सीढ़िय़ों से चढ़कर छत तक पहुंच गई लेकिन मां को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बच्ची उनके पीछे आ गई है।
भोपाल के सेमराकला,प्रशांत नगर की घटना
Bhopal Hadsa: बताया जा रहा है कि छत पर पहुंचने के बाद बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के पास पहुंच गई और नीचे झांकने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर गई। गंभीर हालत में बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुख: में डूबा परिवार
Bhopal Hadsa: परिवार के लिए यह हादसा बेहद दुखद है खासकर इसलिए क्योंकि कुछ दिन पहले ही बच्ची का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और घर में गम का माहौल है।
