ओपन जीप में परेड की सलामी ली,17 हजार नए रोजगार देने का वादा
15 Aug Independence Day: राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन हो रहा है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने ओपन जीप में परेड की सलामी ली। पुलिस और होमगार्ड जवानों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
सीएम ने दी परेड को सलामी
राजधानी भोपाल के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। ओपन जीप में परेड को सलामी देते हुए उनके साथ पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल, मयूर खंडेलवाल ने किया, जबकि सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉक फोर्स, बालाघाट सोनू कुर्मी ने निभाई।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
15 Aug Independence Day: परेड में शामिल हुई 17 टुकड़ियां
परेड में 17 टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें पुलिस बैंड, प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल और रेलवे की संयुक्त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जेल विभाग, एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्स), स्काउट्स और गाइड्स शामिल हैं।
युवा और महिलाओं के लिए योजनाएं
युवा शक्ति मिशन के तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और सांस्कृतिक विकास पर कार्य किया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत बालिका शिक्षा, लाड़ली लक्ष्मी योजना और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के काम सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं।
15 Aug Independence Day: औद्योगिक विकास
प्रदेश में 60 नई उद्योग इकाइयां स्थापित की जा रही हैं, जिनसे 17 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 8 हजार चयनित प्रशिक्षणार्थियों को स्टाइपेंड प्रदान किया गया है। 22 नई आईटीआई संस्थानों की स्थापना की गई है।खेल और खिलाड़ियों को सम्मान पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों ने राज्य को गौरवान्वित किया है।
