राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
Teachers’ Day: मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित किया जा रहा है. राज्य स्तर के इस समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में 14 शिक्षकों को और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के पुरस्कृत 2 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार रूपये, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा.
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
14 शिक्षक को मिलेगा पुरस्कार
जिन शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, उनमें सारिका घारू, माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल, सांडिया, होशंगाबाद और रतलाम की सीमा अग्निहोत्री, शिक्षक सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकेण्डरी स्कूल शामिल हैं.
Read More- Modi Govt New Scheme: मोदी सरकार लाई किसानों के लिए 7 नई कृषि परियोजनाएं
Teachers’ Day: इन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
1. गुना के राजीव कुमार शर्मा, प्राथमिक शिक्षक, शा. माध्यमिक शाला, समरसिंगा (एक परिसर एक शाला)
2. राजगढ़ सुरेश कुमार दांगी, प्राथमिक शिक्षक, शा. माध्यमिक शाला, बांगुपुरा
3. खण्डवा की नीतू ठाकुर, प्राथमिक शिक्षक, शा. प्राथमिक शाला, झूमरखाली
4. सिवनी के संजय कुमार रजक, प्राथमिक शिक्षक, शा. प्राथमिक शाला, भीरा, खण्डवा
5. दमोह की शीला पटेल, प्राथमिक शिक्षक, शा. प्राथमिक शाला देवरान टपरिया
6. शाजापुर के वैभव तिवारी, प्राथमिक शिक्षक, शा. नवीन प्रायमरी स्कूल, ताजपुर
7. ग्वालियर के बृजेश कुमार शुक्ला, माध्यमिक शिक्षक, शा. माध्यमिक शाला, बाडौरी, मुरार
8. छिंदवाड़ा के राकेश कुमार मालवीय, प्राथमिक शिक्षक, शा. प्राथमिक शाला, कउआखेड़ा
उच्चतर माध्यमिक शिक्षक
1. भोपाल के राजेन्द्र जसूजा, व्याख्याता, शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुभाष, शिवाजी नगर
2. उज्जैन की ज्योति तिवारी, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सराफा
3. शहडोल की अंजना द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक, शा. एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
4. इंदौर के जगदीश सोलंकी, उच्च माध्यमिक शिक्षक (गुरुकुलम) महू
5. छिंदवाड़ा की अमिता शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
6. मंदसौर की कीर्ति सक्सेना, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2
